मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी से अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पदक विजेता गर्ल्स टीम ने दमदार एवं शानदार प्रदर्शन करते हुए नकाबपोश गुंडो की जापानी तकनीक द्वारा जबरदस्त पिटाई करने के साथ ही छात्राओं के अंदर मार्शल आर्ट की जागरूकता पैदा करते हुए उन्हें ताली बजाने पर मजबूर कर दिया कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा ने बताया की गर्ल्स कॉलेजों में इस तरह के आत्मसुरक्षा के कार्यक्रम सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं को आयोजित कराने चाहिए ताकि इन्हें सीखकर छात्राएं अपनी रक्षा स्वयं कर सकें इस अवसर पर कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा ने इनरव्हील क्लब आँफ मुज़फ्फ़रनगर चैम्बर की अध्यक्ष श्वेता गोयल, सचिव निधि शर्मा, कोषाध्यक्ष अंजु जलौत्रा एवं निशा संगल जी का आभार व्यक्त किया।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की






