सुभाष कपिल बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री पं.गोपाल कृष्ण बडोला के त्यागपत्र के बाद सुभाष कपिल को संस्था का महामंत्री चुना गया है। बुधवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षकों, आयोजन समिति के सदस्यों और सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक अम्बरीष रस्तोगी की अध्यक्षता में माया देवी प्रांगण में स्थित गणेश यात्रा कार्यालय में आयोजित की गई। जहां संस्था के महामंत्री पं.गोपाल कृष्ण बडोला ने अपने कार्यकाल के कार्यों का ब्यौरा देते हुए आय-व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया। उपस्थित सदस्यों ने महामंत्री बडोला के कार्यों की प्रशंसा की और आय-व्यय के ब्यौरे को स्वीकृत कर पारित किया। इस अवसर पर पं गोपाल कृष्ण बडोला ने अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए महामंत्री पद से त्यागपत्र देने की इच्छा जताते हुए कार्यकारिणी और उपस्थित सदस्यों से उन्हें पद से मुक्त करने का अनुरोध किया। जिसे कार्यकारिणी ने स्वीकार कर लिया और बडोला से कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सेवाएं देने का अनुरोध किया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य बृजभूषण विद्यार्थी ने सुभाष कपिल को संस्था का महामंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। जिसका जगदीश लाल पाहवा ने अनुमोदन किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने सुभाष कपिल को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी का महामंत्री बनाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी और उन्हें बधाई दी। संस्था अध्यक्ष अम्बरीश रस्तोगी ने सुभाष कपिल को सभी का साथ लेकर संस्था के कार्य आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। वरिष्ठ पत्रकार एवं कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की और संस्था के भविष्य के कार्यों के लिए सुझाव दिए। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष एडवोकेट राकेश गुप्ता, चोखेलाल, नंदकिशोर वशिष्ठ, तेजप्रकाश साहू, कमल बृजवासी, महेंद्र अरोड़ा, विजय कुमार बंसल, वीरेंद्र कीर्तिपाल, विदेश कुमार, राजकुमार सिंघल, सतीश गुजराल और डा.अशोक गिरी आदि मौजूद रहे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal