हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेताओं ने कुंभ मेला निर्माण कार्यो में पारदर्शिता की मांग की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी के संयोजन में कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कुंभ मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मनोज सैनी एवं सोम त्यागी ने कुंभ निर्माण कार्यो में पारदार्शिता के साथ पूर्व विधायक अंबरीष कुमार एवं राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर घाट घोषित करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला सनातन संस्कृति की पहचान है। करोड़ों श्रद्धालु कुंभ मेले में शामिल होते हैं। इसलिए स्थाई निर्माण कार्य अधिक कराए जाएं। जिससे लंबे समय तक स्थानीय नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाएं। मनोज सैनी ने कहा कि निर्माण कार्यों से पूर्व जन प्रतिनिधियों से भी राय ली जाए। जिससे निर्माण कार्य बेहतर तरीके से हो सकें। उन्होंने पार्किंग, अस्पताल जैसी सुविधाओं वाले निर्माण पर विशेष ध्यान देने और निर्माण कार्यों को बाद में तोड़ने जैसी स्थिति उत्पन्न ना हो, इसका ध्यान रखने की अपील भी की। इस दौरान पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास, सोम त्यागी, विवेक त्यागी आदि मौजूद रहे।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की






