मुजफ्फरनग। यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार 14 सितंबर को मुजफ्फरनगर जनपद के मीरांपुर में आएंगे। यहां पर वे बाईपास पर स्थित ग्रैंड शहनाई मंडप में ओजस्वी शिक्षक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।
कार्यक्रम संयोजक पं. दीपक कृष्णात्रेय ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा का लखनऊ से कार्यक्रम मंगलवार को जारी हो गया है, जिसके अंतर्गत वह 14 सितंबर शनिवार को नई दिल्ली से वाया गाजियाबाद-मेरठ होते हुए मीरापुर के बाईपास स्थित ग्रैंड शहनाई मंडप में सुबह 10 बजे पहुंचेंगे और शिक्षक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। दीपक कृष्णात्रेय ने बताया कि डॉ. दिनेश शर्मा के मीरांपुर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया जायेगा। सम्मान समारोह के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री उनके आवास पर जाने का कार्यक्रम भी जारी किया गया है।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






