भाई के हत्यारों से बदला लेने की फिराक में था आरोपी

Share :

पिस्टल और कारतूस समेत संदिग्ध गिरफ्तार, 32 बोर की दो पिस्टल और 10 कारतूस बरामद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने पिस्टल और कारतूस समेत एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का इरादा जमानत पर छूटे भाई के हत्यारों से बदला लेने का था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रैसवार्ता में जानकारी देते हुए एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस टीम दूधियाबंद क्षेत्र में चित्रकूट घाट के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पिठ्ठू बैग टांगे एक व्यक्ति पर शक होने पर तलाशी ली गयी तो बैग में 32 बोर की दो पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम बुडीना कला थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर उ.प्र.बताया। उसने बताया कि वर्ष 2010 में उसके बड़े भाई की हत्या कर दी गई थी। तब से वह हत्यारों को ठिकाने लगाने लिए मौके की तलाश में था। गैंगवार के चलते अप्रैल 2026 से हरिद्वार में रह रहा था और एक आश्रम को लीज पर लेकर होटल के रूप में चला रहा था। इस बीच उसे खबर मिली कि उसके भाई के हत्यारे इस समय जेल से बाहर हैं हरिद्वार आ रहे हैं जिसके चलते उसने बदला लेने की पूरी तैयारी की थी। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट, एसआई खेमेंद्र गंगवार, हेडकांस्टेबल प्रदीप पंवार, गुलशन नेगी शामिल रहे। पत्रकारवार्ता के दौरान सीओ सिटी शिशुपाल सिंह भी मौजूद रहे।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान व प्रदेश सचिव अमन अंसारी का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान एवं प्रदेश सचिव अमन अंसारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचाराधारा का आमजन में प्रचार प्रसार करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम चलाएगा सघन अभियान, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में बीमारियों के रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने सघन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा

पार्षद नामित होने पर समर्थकों ने दी लव शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा नेता लव शर्मा को नगर निगम में पार्षद नामित किए जाने पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मंगलवार देर रात लव शर्मा को पार्षद नामित किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे और आतिशबाजी

सुभाष कपिल बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री पं.गोपाल कृष्ण बडोला के त्यागपत्र के बाद सुभाष कपिल को संस्था का महामंत्री चुना गया है। बुधवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षकों, आयोजन समिति के सदस्यों और सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक अम्बरीष रस्तोगी की अध्यक्षता में माया देवी प्रांगण में स्थित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal