राज्य व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन

Share :

मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि शासन के निर्देश पर सत्र-2024-25 में प्रदेश में शुरू राज्य पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार की चयन समय सारिणी जारी करते हुए जिले में संचालित राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के समस्त प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्या, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से16 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हंै।
शैक्षिक सत्र 2024-25 में राज्य अध्यापक एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के चयन के लिए आॅनलाइन आवेदन जनपद के माध्यमिक शिक्षक कर सकेंगे। आवेदन करने वाले शिक्षकों को आवेदन पत्र की एक कॉपी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी। दोनों पुरस्कारों की घोषणा दिसंबर में होने की संभावना है। इच्छुक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं वर्तमान शैक्षिक सत्र में मिलने वाले पुरस्कार के लिए आवेदन आॅनलाइन वेबसाइट पर 16 सितंबर से कर सकते हैं, जनपदीय समिति इन प्राप्त आवेदनों का परीक्षण व स्थलीय सत्यापन कर पात्र अध्यापकों का चयन कर मंडलीय समिति के प्रस्ताव आॅनलाइन प्रेषित करेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में संचालित समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् से मान्यता प्राप्त स्ववित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार हेतु चयन किये जाने के संबंध में वेबसाइट पर आॅनलाईन आवेदन भरने के उपरान्त हार्ड कापी समस्त संलग्नकों सहित 04-04 प्रतियों में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा। इसके उपरान्त प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा, जिसका उत्तरदायित्व संबन्धित का ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal