कोलकाता केस में महिला चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। कोलकाता में ट्रेनी महिला चिकित्सक की रेप के बाद हत्या मामले में सोमवार को आईएमए से जुड़ी महिला चिकित्सकों एवं चिकित्सकों ने आब्स्ट्रेटिकल एंड गाईनोकोलाजिकल सोसाइटी आॅफ इंडिया के आह्वान पर नगर में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।
सोमवार को आईएमए से जुड़े सभी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोष प्रकट करते हुए कोलकाता कांड में आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की। आब्स्ट्रेटिकल एंड गाईनोकोलाजिकल एसोसिएशन की जिला इकाई के चिकित्सकों के प्रदर्शन दौरान चिकित्सकों ने कहा कि कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में ड्यूटी कर रही महिला छात्र चिकित्सक के साथ पशुवत सामूहिक बलात्कार व निर्मम हत्या की आपराधिक घटना में अभी तक निरंतर संघर्ष के बाद भी कोई न्याय नहीं मिल पाया है। इसे देखते हुए चिकित्सक अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित है। कोलकाता घटना में निष्पक्ष जांच करने की मांग को लेकर चिकित्सकों के साथ समाज के सभी वर्ग व सामाजिक संगठन आंदोलन कर रहे हैं। इस प्रकरण में मुजफ्फरनगर आब्स्ट्रेटिकल एंड गाईनोलाजिकल सोसाइटी आॅफ इंडिया के बैनर तले सभी स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सक जुलूस के रूप में डीएम कार्यालय पहुँचकर प्रदर्शन के बाद कोलकाता कांड के सभी आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कलेक्ट्रेट में एसोसिएशन की मुजफ्फरनगर ब्रांच प्रेजीडेंट डॉ. कविता नागर, सचिव डॉ. रूही करवाल, ट्रेजरार डॉ. प्रीति गर्ग, डॉ. मंजू प्रभाकर, डॉ. तारिणी तनेजा, डॉ. सुनीता जैन, डॉ. रूपम गुप्ता, डॉ. ललिता माहेश्वरी, डॉ. अनिता अग्रवाल, डॉ. निष्ठा, डॉ. निशा मलिक, डॉ. वंदना जैन समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal