मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल स्थित दी गुड़ खाण्डसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन सभागार में सोमवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गांधीनगर की ओर से आयोजित सुखी जीवन का आधार, तनाव मुक्त व्यापार का आयोजन किया गया। नवीन मंडी में आयोजित कार्यक्रम में माउंट आबू राजस्थान से आई ब्रह्मा कुमारी उर्मिला दीदी ने उपस्थित व्यापारियों को तनावमुक्त व्यापार कैसे किया जाए, इसे विस्तार से बताते हुए कहा कि व्यापार में व्यापारी का स्वस्थ शरीर भी उतना ही जरूरी है, जितना व्यापार एवं उपस्थित व्यापारियों को मैडिटेशन कराया। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए कुछ टिप्स भी व्यापारियों को देते हुए उनके माध्यम से स्वस्थ रहने का आह्वान किया। इस दौरान गांधीनगर ब्रह्माकुमारी की बबीता दीदी ने भी व्यापारियों को स्वस्थ रहने के उपाय बताए।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री हरिशंकर तायल, हरिशंकर मुंदडा, सुरेंद्र बंसल, राजेंद्र सिंघल, अरुण खंडेलवाल, अरविंद गोयल, राजेश गोयल, अभिषेक अग्रवाल, नितिन सिंगल, तुषार गर्ग, अनुज सिंगल, नितिन सिंघल, अमित जैन, अभिनंदन जैन, धर्मेंद्र मुखिया, सतीश कुमार, मनमोहन मुंदडा, संदीप गुप्ता, श्याम सुंदर आदि ने उर्मिला दीदी एवं उनके साथ आए सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






