हंगामा कर रहे चार आरोपियों को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सड़क पर सरेआम हुड़दंग कर रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना सिडकुल अंतर्गत कृपाल नगर रावली महदूद में कुछ लोगों द्वारा हुडदंग किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। समझाने पर भी जब हंगाम कर रहे लोग नहीं माने तो पुलिस ने चार आरोपियों शिवकुमार पुत्र देवतादीन यादव, सुमित कुमार शिवकुमार, चिंटू पुत्र चरणसिंह व सौरभ कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी कृपाल नगर रावली को हिरासत में ले लिया। आरोपियों पर बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गयी है। पुलिस टीम में एसआई अनिल बिष्ट, कांस्टेबल जितेंद्र व कांस्टेबल रोहित शामिल रहे।

नहीं रहे सूबेदार रणधीर सिंह, 90 वर्ष की आयु में निधन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जाट कॉलोनी निवासी नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद सूबेदार रणधीर सिंह का रविवार सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुखार आने के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पिछले दो दिनों से अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें

जनपद की सभी सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त करने के लिए धरातल पर उतरे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे और विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग सहित मंगलौर तक के राष्ट्रीय राजमार्ग का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर सड़क की स्थिति, गड्ढों, साफ-सफाई, अतिक्रमण तथा

त्योहारी सीजन के बीच हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा रक्षा बन्धन एवं जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत दिये गये निर्देशों के क्रम में, आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों के द्वारा रेस्टोरेंट, ऑन लाईन ई प्लेटफार्म, मिठाई दुकानों, का निरीक्षण किया

हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा विभिन्न जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ। हॉकी के जादूगर, भारत को 03 स्वर्ग पदक दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के मुख्य अतिथि पंकज प्रकाश राठौर,

नेपाल त्रासदी में हुए हताहत मृत आत्माओं को मोमबत्ती जला कर दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर ()। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाई नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नेपाल में हुई भयंकर त्रासदी में मारे गए सभी मृत आत्माओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने अपने संबोधन में कहा की नेपाल में जो भयंकर त्रासदी हुई है हम

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने सफाई कर्मचारियों को बांधा रक्षा सूत्र

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने सफाई कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधा और शुभकामनाएं दी। मेयर किरण जैसल ने कहा कि कुछ व्यक्ति रिश्तों की डोर बांधते हैं और कुछ सारे शहर की सफाई की ज़िम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सफाईकर्मियों की मुख्य भूमिका है। प्रतिदिन शहर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal