बहादराबाद (रिपोर्टर)। विकासखंड बहादराबाद के प्रांगण में स्थित पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति क्षेत्रीय ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। थोड़ी सी बारिश होते ही पूरे विकासखंड परिसर का पानी पशु चिकित्सालय के आसपास भर जाता है, जिससे यहां आने वाले ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीण अपने बीमार पशुओं के उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचते हैं, लेकिन जलभराव के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परिसर में जमा गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरने के कारण संक्रमण और अन्य बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण पशु चिकित्सालय में बड़ी संख्या में किसान और पशुपालक अपने पशुओं का इलाज कराने पहुंचते हैं। ऐसे में बारिश के दौरान अस्पताल तक पहुंचना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से परिसर में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पशु चिकित्सालय परिसर में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने और जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग कर रहे है । अब सवाल यह है कि आखिर सरकारी अधिकारियों की नजर इस बदहाल व्यवस्था पर कब पड़ेगी और ग्रामीणों को इस समस्या से कब निजात मिलेगी।

सनातन धर्म सभा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने में नाकाम रहे शिकायतकर्ता
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एंड चिट्स, सहारनपुर के समक्ष सनातन धर्म सभा मुजफ्फरनगर की प्रबंध समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता आज कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। उक्त मामले में सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल तथा सचिव सतीश गर्ग की ओर से वरिष्ठ सिविल अधिवक्ता सुखदेव मित्तल और






