सिसौली में भाकियू करेगी 17 को विनेश फोगाट को सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर। भाकियू सुप्रीमों के आदेश पर जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने खतौली क्षेत्र की मौजूदा कार्यकारिणी भंग करते हुए इस क्षेत्र में जिलास्तरीय पदाधिकारियों को हटा दिया है। वहीं संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे जिला उपाध्यक्ष को पदमुक्त कर दिया है। सिसौली पंचायत में मशहूर रेसलर और कांग्रेस नेत्री विनेश फोगाट को भी यूनियन मंच से सम्मानित किया जायेगा।
भाकियू के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर खतौली में सक्रिय सभी कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी है। वहीं खतौली ब्लॉक अंतर्गत आने वाले जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी हटा दिया है। इस कड़ी में खतौली ब्लॉक क्षेत्र से जिला उपाध्यक्ष प्रमोद अहलावत, दीपक और प्रवेन्द्र ढाका, जिला महासचिव रोशन पंडित व जिला सचिव प्रभात सैनी पदमुक्त कर दिए गए हैं। इसके साथ खतौली क्षेत्र से अलग क्षेत्र से संगठन में कार्य कर रहे जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह को भी पदमुक्त कर दिया। अमरजीत के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद यह कार्यवाही की गयी है। उन्होंने कहा कि खतौली क्षेत्र की सभी कार्यकारिणी को जल्द ही कुछ बदलाव के साथ सक्रिय किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में केन्द्रीय कार्यालय द्वारा गत 3 अगस्त को पत्र जारी करते हुए सभी जिला कमेटियों को सूचित कर दिया था कि आगामी दिनों में संगठन को मजबूत बनाने को मंडलीय समीक्षा का कार्यक्रम है, इसमें सभी मंडल अध्यक्षों को मंडलवार समीक्षा बैठक आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। एक सितम्बर से मण्डलीय समीक्षा सहारनपुर मंडल के सहारनपुर से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर की समीक्षा बैठक का आयोजन 17 सितम्बर को सिसौली में प्रस्तावित मासिक पंचायत के बाद किया जायेगा। इस पंचायत में मशहूर रेसलर और कांग्रेस नेत्री विनेश फोगाट को भी यूनियन मंच से सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal