जिले में 10 निकायों से शासन ने काट ली 16.24 लाख की ग्रांट

Share :

मुजफ्फरनगर। जिले की 10 निकायों में दी जाने वाली मासिक ग्रांट से इस बार शासन ने करीब 16.24 लाख रुपये की कटौती कर ली। ऐसे में नगरपालिकाओं से 11.13 लाख की कटौती हुई, वहीं जिले की 8 नगर पंचायतों को इस माह 3.56 लाख रुपये ग्रांट में कम मिले हैं। इस कटौती से निकायों के परफारमेंस के आधार पर इन निकायों को ग्रांट की धनराशि स्वीकृत की जाती है, परफारमेंस घटा तो ग्रांट में कटौती हो गई।
स्थानीय निकाय निदेशालय द्वारा यूपी के नगरीय निकायों को 5वें राज्य वित्त आयोग संस्तुतियों के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय व्ययक में व्यवस्थित सामान्य समनुदेशन से माह अगस्त 2024 के भुगतान की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके लिए स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने सभी निकायों को आदेश जारी कर दिया है। इसमें जनपद की 10 निकायों से इस बार पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत पूर्व में मिलने वाली ग्रांट में कटौती की गई है। इन निकायों से इस बार 16 लाख से अधिक की कटौती हो चुकी है, जिसका सीधा प्रभाव निकायों पर पड़ने की संभावना है। जुलाई माह की बात करें तो जिले में 2 पालिका सहित सभी 10 निकायों में पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत सामान्य समनुदेशन में 15 करोड़ 40 लाख 03 हजार 516 रुपये की ग्रांट जारी की थी, जबकि अगस्त माह की ग्रांट में जिले की नगरीय निकायों को 15 करोड़ 23 लाख 78 हजार 926 रुपये की धनराशि जारी की गई है। ऐसे में इस माह निकायों से 16 लाख 24 हजार 590 रुपये ग्रांट में कम मिले हैं। नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर की बात करें तो जुलाई माह में इस निकाय को पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत 10 करोड़ 63 लाख 33 हजार 950 रुपये की ग्रांट मिली थी। अगस्त माह में इस निकाय को 10 करोड़ 52 लाख 20 हजार 880 रुपये दिये गये हैं। नगरपालिका को मिली ग्रांट में शासन ने 11 लाख 13 हजार 70 रुपये की कटौती कीै। इसी प्रकार खतौली नगर पालिका को जुलाई माह में एक करोड़ 47 लाख 95 हजार 44 रुपये मिले थे, जबकि अगस्त माह में एक करोड़ 46 लाख 39 हजार 714 रुपये ग्रांट में मिले हैं। खतौली पालिका से एक लाख 55 हजार 330 रुपये की कटौती की गई है। इसी प्रकार आठ नगर पंचायतों से भी अगस्त माह की ग्रांट में जुलाई माह में मिली धनराशि के मुकाबले 3 लाख 56 हजार 220 रुपये की कटौती की है। जुलाई माह में इन नगर पंचायतों को 03 करोड़ 28 लाख 74 हजार 522 रुपये मिले थे। जबकि अगस्त माह की ग्रांट में 03 करोड़ 25 लाख 18 हजार 332 रुपये प्राप्त हुए हैं।
बता दें कि पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त होने वाली ग्रांट से नगरीय निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन आदि का भुगतान किया जाता है। इससे धनराशि बचने पर ही विकास कार्यों पर खर्च की जाती है। निकायों में 16.24 लाख रुपये की कटौती से उनके अधिष्ठान खर्च को लेकर दिक्कत होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal