चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का भव्य शुभारंभ केंद्र और कई राज्य सरकारों के विभागों ने लगाए स्टाल

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की और से प्रेमनगर आश्रम में आयोजित चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी के पहले ही दिन लोगों, व्यापारियों और छात्रों का भारी उत्साह देखने को मिला। वाइब्रेंट उत्तराखंड के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों, कृषि सेक्टर और नए उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि उन्हें सरकार की योजनाओं और आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिल सके। इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार और करीब छह राज्यों के विभागों और कंपनियों ने स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी में 100 से अधिक स्टॉल्स पर उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के साथ सिक्किम, तेलंगाना, दिल्ली आदि राज्यों से आए एग्रीकल्चर और हॉर्टिकल्चर विभागों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, आने वाले दिनों में एक्सपो में एमएसएमई ग्रोथ, स्टार्टअप्स और आधुनिक कृषि तकनीकों पर विशेषज्ञ सत्र, वर्कशॉप और इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी। पत्रकारो से वार्ता करते हुए सिडकुल निर्माता संघ के सचिव एवम भारती मीडिया एंड इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधी विवेक चौहान ने एक्सपो की विशेषताओं और इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रदर्शनी उत्तराखंड के लोगों, स्थानीय व्यापारियों युवाओं और नए उद्यमियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है बल्कि देश के लगभग 6 राज्यों से आए विभागों और कंपनियों ने भी अपने स्टॉल्स लगाए हैं। उन्होंने बताया कि एक्सपो में आयुर्वेदिक, हर्बल, फूड प्रोसेसिंग, एरोमा प्रोडक्ट्स, कोकोनट डेवलपमेंट बोर्ड, हस्तशिल्प, एग्रीकल्चर और हॉर्टिकल्चर से जुड़े स्टॉल्स मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान तीनों दिन विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें सेमिनार, वर्कशॉप और इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस शामिल हैं। इनका मुख्य विषय एमएसएमई ग्रोथ, कृषि सेक्टर और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है, ताकि नए व्यापार शुरू करने की इच्छा रखने वाले युवाओं को सही दिशा मिल सके। सिक्किम सरकार के हॉर्टिकल्चर विभाग की अधिकारी श्रुति सेफई ने बताया कि इस प्रकार के राष्ट्रीय मंच से राज्यों के ऑर्गेनिक उत्पादों को पूरे देश के सामने लाने का बड़ा अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस मंच से हमारे राज्य के ऑर्गेनिक और हॉर्टिकल्चर उत्पादों को पूरे देश के सामने लाने का बहुत बड़ा अवसर मिला है। ऐसे आयोजनों से विभिन्न राज्यों के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत होते हैं और किसानों व उद्यमियों को नए बाजार मिलते हैं। स्थानीय व्यापारी एवं गुड लिविंग ऑर्गेनिक के निदेशक विकास कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उत्पादों की ब्रांडिंग, नेटवर्किंग और व्यापक पब्लिसिटी का अच्छा अवसर मिलता है उन्होंने कहा कि हरिद्वार में इस स्तर के एमएसएमई एक्सपो के आयोजन से स्थानीय छोटे-बड़े व्यापारियों को बहुत लाभ पहुंचेगा। इससे हमारे स्थानीय उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, पब्लिसिटी और अन्य राज्यों के व्यापारिक नेटवर्क से जुड़ने का सीधा मौका मिल रहा है। क्रॉसविंड सॉल्यूशंस – ड्रोन व टेक के रोहन शर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य युवाओं और छात्रों को आधुनिक ड्रोन टेक्नोलॉजी, यूएवी और रोबोटिक्स की जानकारी देना है। पहले ही दिन एक्सपो में आए छात्रों ने इन आधुनिक तकनीकों को समझने में काफी रुचि दिखाई है, जिससे भविष्य में इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा शगुन पाल ने एथलेटिक्स में लहराया परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के नई मण्डी क्षेत्र में स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार 28 अक्टूबर को प्रार्थना सभा में ई-कचरा प्रबंधन विषय पर जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित प्रबंधन के प्रति

हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई—69 चालान, 9 वाहन सीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीमों ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। उपलब्ध कार्रवाई विवरण के अनुसार

परीक्षाओं, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्र निर्धारित बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों के

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल जिम्मेदारी विषय पर कार्यशाला आयोजित

जड़ौदा, मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूक करने तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सही, सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग की जानकारी देने के उद्देश्य से ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता जागरूकता एवं डिजिटल जिम्मेदारी कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में शुभी

मंत्री कपिल देव और सपा नेता राकेश शर्मा के बीच हुई माइक खींचतान की घटना दुर्भाग्यपूर्ण: अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने मुजफ्फरनगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा नेता राकेश शर्मा के बीच हुई माइक खींचतान की घटना, सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और आचरण के महत्व पर एक गंभीर बहस को लेकर अपने विचार साझा किए

इनरव्हील चैम्बर की करवा चौथ सभा “सजना है मुझे सजना के लिए”

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर की करवा चौथ सभा “सजना है मुझे सजना के लिए” गाँधी कॉलोनी लिंक रोड स्थित क्रिस्टल में धूमधाम से संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिप्रा गुप्ता एवं योगिता अरोरा द्वारा इनरव्हील प्रार्थना से हुआ। कार्यक्रम का सशक्त सञ्चालन चेतना सेठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम चैयरमेन एवं प्रायोजक योगिता अरोरा,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई