सीबीआई जांच मे सामने आए महत्वपूर्ण तथ्यों और निष्कर्षों को जनता के सामने रखा, न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा: अमन गर्ग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर कांग्रेस कमेटी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति सार्वजनिक करने की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय को लेकर संघर्ष कर रही है। हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड सहित पूरे देश में धरना प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ो यात्रा में अंकिता भंडारी हत्याकांड को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस और अंकिता भंडारी के परिजनों के भारी दबाव के बाद सरकार ने सीबीआई जांच की मंजूरी दी। अमन गर्ग ने कहा कि जनवरी 2026 में सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरु की। लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी जांच कहां तक पहुंची, इसकी कोई जानकारी नहीं है। अमन गर्ग ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी के परिजनों ने भाजपा के जिन दो वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाए थे। सीबीआई जांच में उनका अब तक कोई उल्लेख नहीं है। भाजपा ने अपने दोनों आरोपी नेताओं का अन्य राज्यों में प्रमोशन कर सम्मानित करने का काम किया है। अमन गर्ग ने कहा कि हाल ही में अंकिता भंडारी के माता पिता ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलकर उन्हें सीबीआई जांच में हो रही देरी के संबंध में अवगत कराते हुए न्याय दिलाने में सहयोग की मांग की है। राहुल गांधी ने अंकिता के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। अमन गर्ग ने कहा कि सीबीआई जांच मे सामने आए महत्वपूर्ण तथ्यों और निष्कर्षों को जनता के सामने रखा जाए। मामले से जुड़े प्रत्येक आरोपी एवं षड्यंत्र में शामिल व्यक्तियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए। अंकिता के परिवार को पूरा न्याय दिया जाए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर और संतोष चौहान ने भी अंकिता को न्याय दिलाने की मांग की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीपी सिंह व महेश प्रताप राणा ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। पत्रकार वार्ता में कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एनसीसी गर्ल्स सीनियर विंग में 39 छात्राओं का चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में 26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्राओं की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं योग्यता का परीक्षण किया गया। एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए

एमजी पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके ने कराया ओडिसी नृत्य कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल में भारतीय शास्त्रीय कलाओं और सांस्कृतिक विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चौप्टर की ओर से ओडिसी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध ओडिसी नृत्य कलाकार प्रभात कुमार स्वाईं और उनके साथ सह कलाकार नृत्यांगना स्वागतिका साहू ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति

यूपी–जापान हेल्थकेयर पार्टनरशिप: निवेश, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स और स्किल्ड मैनपावर पर बना रोडमैप

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच हेल्थकेयर, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स, फार्मा, मेडिकल टेक्नोलॉजी, स्किल डेवलपमेंट तथा कुशल मानव संसाधन के क्षेत्र में सहयोग को नई गति देने की दिशा में शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में आयोजित यूपी–जापान हेल्थकेयर एंड केयर इकॉनमी पार्टनरशिप के सेक्टोरल सेशन में व्यापक मंथन हुआ।

दवा व्यापार में दिन प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं को लेकर चर्चा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला परिषद मार्केट में संगठन के जिला कोऑर्डिनेटर सुधीर मटरोजा के प्रतिष्ठान आसू फार्मा पर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारियों की एक आम बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर दवा व्यापार में दिन प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों की

श्रीराम कॉलेज का पत्रकारिता विभाग नए छात्रों के स्वागत को तैयार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज (ऑटोनॉमस) के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग नए सत्र में नामांकित छात्रों के स्वागत को तैयार है। सत्र 2026-27 में विभाग द्वारा संचालित बैचलर ऑफ जर्नलिज्म ओर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म में राज्य के अलग अलग जिलों के अलावा दूसरे राज्यों के बच्चों ने भी नामांकन कराया है। विभाग के हेड

डीएवी जगजीतपुर के खिलाडियों का बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीबीएसई बास्केटबॉल क्लस्टर-19 चैंपियनशिप 16 से 21 अगस्त तक दिव्या पब्लिक स्कूल, थाना भवन, दिल्ली में आयोजित की गई। जिसमें डीएवी, जगजीतपुर, हरिद्वार की अंडर-14 आयु वर्ग के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। टीम में शामिल बच्चे अमोघ पाण्डेय, अध्ययन पंवार, तेजस शर्मा, आदित्य ममगई, पीयूष बिष्ट,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal