अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने की आह्वान पीठाधीश्वर स्वामी अरूण गिरी से भेंट

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेला प्रशासन अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों को तेजी से पूरा करने में जुटा है। कुंभ मेला व्यवस्थाओं को लेकर मेला प्रशासन के अधिकारी अखाड़ों के संतों से विचार विमर्श कर रहे हैं। शुक्रवार को अपर कंुभ मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने भूपतवाला स्थित आह्वान अखाड़ा पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज से भेंटकर कुंभ मेला व्यस्थाओं पर चर्चा की। चर्चा के दौरान आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने सभी अखाड़ों को आचार्य पीठ के लिए चंडी द्वीप में अधिक से अधिक भूमि और सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने और भूपतवाला में आह्वान अखाड़ा घाट बनवाने की मांग की। स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि सभी अखाड़े मिलकर कुंभ मेले को भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न कराएंगे। कुंभ मेले के दौरान आह्वान अखाड़े द्वारा श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए पौधे वितरित किए जाएंगे और पौधों के वृक्ष बनने तक देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कुंभ मेले में चंडी द्वीप पर सभी अखाड़ों की आचार्य पीठ स्थापित की जाती है। आचार्य पीठ की स्थापना के लिए सभी अखाड़ों को अधिक से अधिक भूमि और सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। जिससे सुविधाजनक तरीके से धार्मिक गतिविधियों का संचालन किया जा सके। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि सभी संत महंत पूज्यनीय हैं। कुंभ मेले में अखाड़ों, संतों और श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए सभी अखाड़ों के संतों से निरंतर विचार विमर्श कर सुझाव लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दौरान संतों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। सभी के सहयोग से कुंभ मेला भव्य रूप से संपन्न होगा। इस दौरान आह्वान अखाड़े के थानापति महंत किशनपुरी, महंत आनंद गिरी, महंत गोविंदपुरी, महंत अभयानंद गिरी, महंत नटराज पुरी, पंडित अबोधाचार्य मौजूद रहे।

एनसीसी गर्ल्स सीनियर विंग में 39 छात्राओं का चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में 26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्राओं की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं योग्यता का परीक्षण किया गया। एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए

एमजी पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके ने कराया ओडिसी नृत्य कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल में भारतीय शास्त्रीय कलाओं और सांस्कृतिक विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चौप्टर की ओर से ओडिसी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध ओडिसी नृत्य कलाकार प्रभात कुमार स्वाईं और उनके साथ सह कलाकार नृत्यांगना स्वागतिका साहू ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति

यूपी–जापान हेल्थकेयर पार्टनरशिप: निवेश, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स और स्किल्ड मैनपावर पर बना रोडमैप

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच हेल्थकेयर, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स, फार्मा, मेडिकल टेक्नोलॉजी, स्किल डेवलपमेंट तथा कुशल मानव संसाधन के क्षेत्र में सहयोग को नई गति देने की दिशा में शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में आयोजित यूपी–जापान हेल्थकेयर एंड केयर इकॉनमी पार्टनरशिप के सेक्टोरल सेशन में व्यापक मंथन हुआ।

दवा व्यापार में दिन प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं को लेकर चर्चा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला परिषद मार्केट में संगठन के जिला कोऑर्डिनेटर सुधीर मटरोजा के प्रतिष्ठान आसू फार्मा पर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारियों की एक आम बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर दवा व्यापार में दिन प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों की

श्रीराम कॉलेज का पत्रकारिता विभाग नए छात्रों के स्वागत को तैयार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज (ऑटोनॉमस) के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग नए सत्र में नामांकित छात्रों के स्वागत को तैयार है। सत्र 2026-27 में विभाग द्वारा संचालित बैचलर ऑफ जर्नलिज्म ओर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म में राज्य के अलग अलग जिलों के अलावा दूसरे राज्यों के बच्चों ने भी नामांकन कराया है। विभाग के हेड

डीएवी जगजीतपुर के खिलाडियों का बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीबीएसई बास्केटबॉल क्लस्टर-19 चैंपियनशिप 16 से 21 अगस्त तक दिव्या पब्लिक स्कूल, थाना भवन, दिल्ली में आयोजित की गई। जिसमें डीएवी, जगजीतपुर, हरिद्वार की अंडर-14 आयु वर्ग के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। टीम में शामिल बच्चे अमोघ पाण्डेय, अध्ययन पंवार, तेजस शर्मा, आदित्य ममगई, पीयूष बिष्ट,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal