स्वच्छता और बेहतर नागरिक सुविधाओं की मिसाल बने आगामी कुंभ मेला-किरण जैसल

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कुंभ मेला अधिकारी सोनिका से मुलाकात कर अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के दौरान सफाई व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं एवं शहर के सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मेयर ने कहा कि कुंभ मेला स्वच्छता, सुव्यवस्था और बेहतर नागरिक सुविधाओं की ऐसी मिसाल बने, जिसे देश-दुनिया के सामने मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। कुंभ मेले के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। ऐसे में मेले की व्यवस्थाओं का सीधा प्रभाव हरिद्वार की छवि और प्रतिष्ठा पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ में स्वच्छता को केवल एक व्यवस्था के रूप में नहीं, बल्कि एक जनअभियान और जनभागीदारी के रूप में आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान घाटों, बाजारों, प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों, मेला क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर 24 घंटे प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ कूड़ा निस्तारण की वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके लिए नगर निगम स्तर से आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। मेयर ने कहा कि हमारा लक्ष्य ऐसा कुंभ आयोजित करना है, जहां देशभर से आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु हरिद्वार की स्वच्छता, सुंदरता और व्यवस्थित व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए वापस जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सफाई कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती, नियमित कूड़ा उठान, सार्वजनिक स्थलों की निरंतर सफाई, स्वच्छता जागरूकता अभियान तथा आमजन की भागीदारी को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ कुंभ सुंदर हरिद्वार की भावना के साथ सभी विभागों को मिलकर कार्य करना होगा। नगर निगम की ओर से स्वच्छता व्यवस्था को लेकर हरसंभव सहयोग किया जाएगा तथा मेला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे मेले के दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था लगातार प्रभावी बनी रहे। मुलाकात के दौरान मेयर किरण जैसल ने स्वच्छता के साथ श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, सार्वजनिक शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग, घाटों की व्यवस्थाओं तथा शहर के प्रमुख क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण जैसे विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुंभ की तैयारियां केवल मेला क्षेत्र तक सीमित न रहकर पूरे हरिद्वार शहर को ध्यान में रखकर की जानी चाहिए। मेयर ने कहा कि हरिद्वार की स्वच्छता की जिम्मेदारी केवल नगर निगम या प्रशासन की नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। कुंभ जैसे विशाल आयोजन में जनभागीदारी को बढ़ावा देकर स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है। उन्होंने शहरवासियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और धार्मिक संस्थाओं से भी आगामी कुंभ को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। कुंभ मेला अधिकारी सोनिका के साथ हुई मुलाकात में मेले की तैयारियों को लेकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया। मेला प्रशासन और नगर निगम के बीच बेहतर तालमेल के माध्यम से स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं को और प्रभावी बनाने पर सकारात्मक चर्चा हुई। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार की स्वच्छता ही उसकी पहचान और उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आगामी कुंभ में इसी संकल्प के साथ कार्य किया जाएगा कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और सुविधाजनक हरिद्वार का अनुभव मिले तथा यह कुंभ स्वच्छता के क्षेत्र में देश के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण बने।

एनसीसी गर्ल्स सीनियर विंग में 39 छात्राओं का चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में 26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्राओं की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं योग्यता का परीक्षण किया गया। एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए

एमजी पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके ने कराया ओडिसी नृत्य कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल में भारतीय शास्त्रीय कलाओं और सांस्कृतिक विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चौप्टर की ओर से ओडिसी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध ओडिसी नृत्य कलाकार प्रभात कुमार स्वाईं और उनके साथ सह कलाकार नृत्यांगना स्वागतिका साहू ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति

यूपी–जापान हेल्थकेयर पार्टनरशिप: निवेश, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स और स्किल्ड मैनपावर पर बना रोडमैप

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच हेल्थकेयर, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स, फार्मा, मेडिकल टेक्नोलॉजी, स्किल डेवलपमेंट तथा कुशल मानव संसाधन के क्षेत्र में सहयोग को नई गति देने की दिशा में शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में आयोजित यूपी–जापान हेल्थकेयर एंड केयर इकॉनमी पार्टनरशिप के सेक्टोरल सेशन में व्यापक मंथन हुआ।

दवा व्यापार में दिन प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं को लेकर चर्चा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला परिषद मार्केट में संगठन के जिला कोऑर्डिनेटर सुधीर मटरोजा के प्रतिष्ठान आसू फार्मा पर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारियों की एक आम बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर दवा व्यापार में दिन प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों की

श्रीराम कॉलेज का पत्रकारिता विभाग नए छात्रों के स्वागत को तैयार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज (ऑटोनॉमस) के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग नए सत्र में नामांकित छात्रों के स्वागत को तैयार है। सत्र 2026-27 में विभाग द्वारा संचालित बैचलर ऑफ जर्नलिज्म ओर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म में राज्य के अलग अलग जिलों के अलावा दूसरे राज्यों के बच्चों ने भी नामांकन कराया है। विभाग के हेड

डीएवी जगजीतपुर के खिलाडियों का बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीबीएसई बास्केटबॉल क्लस्टर-19 चैंपियनशिप 16 से 21 अगस्त तक दिव्या पब्लिक स्कूल, थाना भवन, दिल्ली में आयोजित की गई। जिसमें डीएवी, जगजीतपुर, हरिद्वार की अंडर-14 आयु वर्ग के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। टीम में शामिल बच्चे अमोघ पाण्डेय, अध्ययन पंवार, तेजस शर्मा, आदित्य ममगई, पीयूष बिष्ट,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal