आंगनबाडी कर्मियों ने घेरी कलेक्ट्रेट, किया विरोध

Share :

मुजफ्फरनगर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर यूपी सरकार द्वारा एजुकेटर रखे जाने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को जनपद के आंगनबाडी केन्द्रों से आई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। यहां आंगनबाडी कर्मियों ने सरकार पर उनकी रोजी रोटी छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार को एजुकेटर ही रखने हैं तो आंगनबाडी केन्द्रों पर कार्यरत कर्मियों से पात्रों को छांटकर उन्हें एजुकेटर के रूप में प्रमोट करने का काम करें।
आंगनबाडी कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर दर्जनों आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट में पहुंच कर उग्र अंदाज में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष उषा त्यागी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगला देवी एवं महामंत्री दीपा वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा सामूहिक रूप से यूपी सरकार के फैसलों को लेकर कड़ा आक्रोश व्यö किया। सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए तमाम आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने नारेबाजी भी की। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में आंगनबाडी केन्द्रों पर ईसीसीई एजुकेटर के 10,684 पदों पर संविदा भर्ती निकाली गई है। इन एजुकेटर को जो दायित्व दिया जा रहा है, केन्द्रों पर पहले से ही तैनात आंगनबाडी कर्मचारी उस दायित्व को पूर्ण कर रही हैं। ऐसे में ईसीसीई एजुकेटर रखने से इन कर्मियों में रोष उत्पÖा है। उनका मानना है कि यह भर्ती निकालकर सरकार उनका हक व रोजी रोटी छीनने का काम कर रही है। यदि ईसीसीई एजुकेटरों की भर्ती की जाती है तो यह उनके अधिकारों के साथ अन्याय होगा। कर्मियों ने सरकार से मांग की कि इन आंगनबाडी कार्यकत्रियों के लिए मानदेय 8500 रुपये किया था, लेकिन 6500 रुपये का भुगतान हो रहा है। शेष राशि का भुगतान तत्काल कराया जाये। वहीं इन आंगनबाडी कर्मियों को दिये गये मोबाइल में रिचार्ज मानदेय का भुगतान, सहायिकाओं का मानदेय दूसरे प्रदेशों की भांति करने और सेवा समाप्ति पर कार्यकत्रियों को पांच लाख और सहायिकाओं को 2.50 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की व्यवस्था किए जाने की मांग की। इस दौरान मुख्य रूप से भारती मलिक, ममता, वंदना, मधुबाला, चन्द्रावती, बबीता, अनीता, अरूणा, मंजू, गीता, माया, रेखा, कविता, मीरा, रजनी और निर्मला आदि कार्यकत्रियां व सहायिका मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई