पंजाबी बारात घर में आशाओं का भव्य सम्मेलन आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर। पंजाबी बारातघर सभागार में आशा सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकत्रियों ने अपनी कला और नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए लघु नाटकों की मंचीय प्रस्तुतियों के बूते विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का सुन्दर प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया। जनपद में वर्ष भर स्वास्थ्य विभाग की मुख्य कड़ी बनकर लोगों की सेवा के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए सम्मानित किया।
जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को भोपा रोड पंजाबी बारात घर पर आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, डीएम अरविंद मnप्पा बंगारी, सीडीओ संदीप भागिया एवं सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने किया। इस सम्मेलन में प्रत्येक ब्लॉक से सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली तीन-तीन आशाओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में 5000, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 2000 तथा तृतीय स्थान पाने वाली आशाओं को 1000 रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि दी गई। सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन के अंतर्गत स्वागत गीत नगरीय आशाओं द्वारा, देवा श्री गणेशा, धरती को बचाओ, नाटिका, वृद्धावस्था पर नाटिका, समूह नृत्य यानी सी उम्र में ना ब्याहियों रे, इन बेटियों को खूब पढ़ाई हो रे तथा हरियाणवी नृत्य मेरा चुनर मंगा दे आदि कार्यक्रमों के माध्यम से आशा कार्यकत्रियों ने अपनी कला और नृत्य प्रतिभा का सुन्दर मंचीय प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा करने वाली सभी आशाओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूरे जनपद से 3 बीसीपीएम को भी पुरस्कृत किया, जिनमें से बुढ़ाना ब्लॉक के बीसीपीएम हरविंदर को प्रथम, कविता देवी खतौली ब्लॉक से द्वितीय तथा मोरना से विजय शर्मा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. शैलेश जैन, डॉ. दिव्या वर्मा, आशा कम्युनिटी रीजनल मैनेजर शमशीर आलम, अलका सिंह जिला मलेरिया अधिकारी, डीपीएम विपिन कुमार, कमल कुमार लेखाकार देवेंद्र शर्मा, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा सहित समस्त ब्लॉक की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पीआर पब्लिक स्कूल में योग दिवस एक नई ऊर्जा, नए उत्साह और जोश के साथ किया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक नई ऊर्जा, नए उत्साह और जोश के साथ योगाभ्यास कर मनाया गया। यह आयोजन पूरे विद्यालय के लिए एक साझा कार्यक्रम था और इसमें सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सुबह की दिनचर्या पूरी तरह से योग

जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार पूर्वाह्न जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट महोदय पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला

मंत्री दरबार में शिक्षकों ने दी दस्तक, नहीं मिला दो महीने का वेतन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर शनिवार को योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया कि कॉलेज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal