अफसरों ने जाना कारागार का हाल, दिए जरुरी दिशा निर्देश

Share :

मुजफ्फरनगर। जिला न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी, डीएम अरविन्द मnप्पा बंगारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई, बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पुुरुष व महिला बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधा एवं उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। कारागार परिसर व कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव, मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन किया। सुरक्षा की दृष्टि से जिला कारागार में लगी जैमर प्रणाली व सीसीटीवी कैमरों को चेक किया।
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान आलाधिकारियों ने जेल में स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए दवाईयों की उपलब्धता व ओपीडी आदि की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध कराएं, शातिर बंदियों पर निगरानी रखे, जेल परिसर के अंदर प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। अंत में एसएसपी ने कारागार में तैनात पुलिस बल को डयूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दस्तावेज लेखकों के धरने को व्यापारिक संगठनों का समर्थन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर तहसील परिसर में पिछले पांच दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे दस्तावेज लेखकों के समर्थन में शनिवार को व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचे और अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, संयुक्त व्यापार

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की कार्यकारिणी घोषित, बृजमोहन तीसरी बार बने अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद सभागार में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की शाखा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं एवं निकट समय में पालिका सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के समस्त देयकों एवं उनके आवश्यक पत्रालेख समय से तैयार किये जाने के

शुकतीर्थ में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर/शुक्रतीर्थ (रिपोर्टर)। विश्वकर्मा धर्मशाला शुकतीर्थ में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है। अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है। इसलिए कुंती ने भगवान से दुख मांगा जिससे भगवान का स्मरण बना

श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के ‘मेधावी प्रतिभाओं का किया भव्य सम्मान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शिक्षा, प्रतिभा और युवा शक्ति के उत्सव के रूप में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज द्वारा आयोजित ‘मेधावी सम्मान समारोह-2026’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 12वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह

पीआर पब्लिक स्कूल में योग दिवस एक नई ऊर्जा, नए उत्साह और जोश के साथ किया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक नई ऊर्जा, नए उत्साह और जोश के साथ योगाभ्यास कर मनाया गया। यह आयोजन पूरे विद्यालय के लिए एक साझा कार्यक्रम था और इसमें सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सुबह की दिनचर्या पूरी तरह से योग

जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार पूर्वाह्न जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट महोदय पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal