शिक्षक-कर्मियों ने एनपीएस-यूपीएस का किया विरोध जतायी नाराजगी

Share :

मुजफ्फरनगर। वर्तमान सरकार की नीति के विरोध में बीते 2 सितंबर से 6 सितंबर तक काली पट्टी बांध कर जनपद में यूपीएस के विरोध कार्यक्रम के बीच शिक्षकों के साथ विभिÖा विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का आंदोलन हाथों में काली पट्टी बांधकर जारी रहा। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पेंशन पुरुष विजय बंधु के आह्वान पर जिला मुजफ्फरनगर के सभी सरकारी विभागों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने काला फीता बांध कर इस बीच अपने विभागीय कार्य किए और एनपीएस और केंद्र सरकार द्वारा हाल में की गई घोषणा यूपीएस का विरोध किया। उन्होंने हूबहू पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुन: लागू करने की मांग को फिर से दोहराया। इस कड़ी में अटेवा/एनएमओपीएस के आह्वान पर मुजफ्फरनगर के समस्त सरकारी विभागों मेंजैसे स्वास्थ्य, जीएसटी, पीडब्ल्यूडी, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, सिंचाई, जल निगम विभाग, नगर पालिका, नलकूप, तहसील, विद्युत, आयकर विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों तथा बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और डिग्री कॉलेज के कर्मचारियों और शिक्षकों द्वारा 2 सितंबर से 6 सितंबर तक एनपीएस और यूपीएस के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित किया तथा संकल्प लिया कि जब तक सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती, तब तक सरकार की पेंशन संबंधी नीतियों का विरोध करते रहेंगे। अटेवा के जिला अध्यक्ष प्रीत वर्धन शर्मा ने बताया कि केवल पुरानी पेंशन व्यवस्था ही देश के सभी विभागों के शिक्षकों, कर्मचारियों, अफसरों और अर्ध सैनिक बल के जवानों को बुढ़ापे में आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा देने में सक्षम है। ऐसे में सरकार को जल्द हूबहू पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई