रेलवे स्टेशन के सामने बनी मस्जिद और दुकानों से आक्रोश

Share :

मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के सामने निष्क्रांत व शत्रु सम्पत्ति पर बनी मस्जिद और दुकान बनाए जाने के मामले में हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन के माध्यम से इस सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग की। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के संयोजक संजय अरोरा ने यह मुद्दा उठाने पर जिलाधिकारी ने जांच कमेटी नामित की, जिसने अपनी जांच में उसे सरकारी संपत्ति माना है, परंतु शासन द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण गिराने के आदेशों के बाद भी इस अवैध निर्माण को प्रशासन द्वारा ध्वस्त नहीं किया जा रहा है। हिन्दूवादी संगठनों ने मांग की कि प्रशासन इस सरकारी संपत्ति में अवैध रूप से बनी मस्जिद एवं दुकानों को तुरंत ध्वस्त कराया जाए व इतने समय का किराया वसूल कर इन्हें भू माफिया घोषित किया जाए।
शुक्रवार को संयुö हिंदू मोर्चा के बैनर तले हिंदू व सामाजिक संगठनों से जुड़े पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय संजय सिंह को सौंपा। हिंदूवादी नेताओं ने इस ज्ञापन में आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी भूमि पर लंबे समय से भू-माफियाओं ने कब्जा करके मस्जिद-दुकानों के निर्माण कर लिए हंै। हिन्दू संगठनों नेताओं म्ने कहा कि प्रशासन ने यदि इस पर ठोस कार्यवाही नहीं की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के बीच मुख्य रूप से संयुö हिंदू मोर्चा के संस्थापक मनोज सैनी, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा, शिवसेना मंडल महासचिव डॉ. योगेंद्र शर्मा, हिंदू जागरण मंच के सहसंयोजक पंकज भारद्वाज, शिवसेना अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, मंडल महासचिव राजेश कश्यप, विश्व हिंदू पीठ जिलाध्यक्ष बसंत कश्यप, हिंदू शक्ति दल के अक्षय शर्मा, बजरंग दल के विकास अग्रवाल, हिंदू रक्षा वाहिनी अध्यक्ष कमलदीप, गोरख सेवा समिति अध्यक्ष रविंद्र नायक, चेतक संगठन के पंकज शास्त्री, हिंदू क्रांति दल से मनीष गर्ग, संदीप कुमार, सफाई मजदूर संघ से गुरु गौर, हिंदू रक्षा दल सतीश वर्मा, किसान सेना मंडल अध्यक्ष अवनीश चौहान, भवानी सेना से अनीता ठाकुर, नारी सेना से अनीता चौधरी, अंशुल चौधरी, सनातनी हनुमान सेना से सचिन जोगी, शुभम जोशी विद्यार्थी सेना, अरुण कुमार युवा सेना, अमित शर्मा राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासभा एवं योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पीआर पब्लिक स्कूल में योग दिवस एक नई ऊर्जा, नए उत्साह और जोश के साथ किया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक नई ऊर्जा, नए उत्साह और जोश के साथ योगाभ्यास कर मनाया गया। यह आयोजन पूरे विद्यालय के लिए एक साझा कार्यक्रम था और इसमें सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सुबह की दिनचर्या पूरी तरह से योग

जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार पूर्वाह्न जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट महोदय पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला

मंत्री दरबार में शिक्षकों ने दी दस्तक, नहीं मिला दो महीने का वेतन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर शनिवार को योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया कि कॉलेज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal