बेहडा सादात से बीआईटी बिजनौर रोड तक 12 किमी सड़क का होगा कायाकल्प

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के 12 गांवों को विकास की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पर सड़क के चौड़ीकरण और सौन्दर्यकरण के लिए स्वीकृत परियोजना में पहली किस्त का पैसा लोक निर्माण विभाग को जारी करा दिया है। इसके लिए सांसद चंदन सिंह चौहान ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते हुए बजट जल्द जारी कराये जाने की मांग की थी।
मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बेहडा सादात से मेरठ पौडी राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्से तक सड़क की हालत बेहद दयनीय थी। यहां पर सड़क के नव निर्माण के साथ ही इसके चौड़ीकरण के लिए भी ग्रामीणों के द्वारा मांग उठाई जाती रही है। पिछले दिनों शुकतीर्थ आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ग्रामीणों की इस समस्या को जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाया गया है। इसमें लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खण्ड से बेहडा सादात से बीआईटी बिजनौर रोड तक मेरठ पौड़ी मार्ग को जोड़ने वाले इस मार्ग के पुनःनिर्माण का प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया था। इसको विभागीय स्तर पर स्वीकृत करते हुए शासन से बजट की मांग की थी। इस परियोजना के लिए 27 करोड़ 19 लाख 89 लाख रुपये की मांग शासन से लगातार की जा रही थी। पिछले दिनों बिजनौर सीट से निर्वाचित सांसद एवं रालोद के युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते हुए बेहदा सादात से मेरठ पौड़ी मार्ग तक स्वीकृत इस परियोजना में बजट जारी कराने की मांग की थी। इसके लिए शासन ने लोक निर्माण विभाग को पहली किस्त का पैसा जारी कर दिया है। शासन के उप सचिव राजेश प्रताप सिंह ने इस सम्बंध में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड को पत्र जारी किया है। इसमें बताया गया कि बेहडा सादात से मेरठ पौडी मार्ग तक के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य के लिए पहली किस्त के रूप में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड को 5 करोड़ 42 लाख 57 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया गया है।
सांसद चंदन सिंह चौहान ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से बेहडा सादात के साथ ही इस मार्ग से जुड़ने वाले करीब दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों को बड़ा लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण मार्ग बेहड़ा सादात से बी.आई.टी. बिजनौर रोड तक लगभग 12 कि.मी. के इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढीकरण के लिए संस्तुति कर पैसा आवंटित कर दिया गया है, अब जल्द ही काम शुरू कराया जायेगा। इस पहली किस्त के पैसे को 31 मार्च 2025 तक उपयोग करना होगा। इसके बाद दूसरी किस्त का पैसा जारी कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वो जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हैं। हमारी सरकार जनता से किये गये वादों को लेकर संवेदनशील हैं और वादे पूरे किये जाने से जनता को विकास की सौगात मिल रही है। उन्होंने इसके लिए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का भी आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

एसएसपी मुजफ्फरनगर ने किया रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान पुलिस लाईन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने परखी जिला कारागार की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज सी.डि. द्वारा जिला कारागार पहुंचकर वहां की पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का निरीक्षण किया गया। इस डाक्टर सतेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास

व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें इस दौरान सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान करने के साथ साइबर अपराध पर जागरूक कर विभिन् हेल्पलाइनों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव

एसएसपी ने 3 पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास एवं सुरक्षा सम्मान के तौर पर किए चेक प्रदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन पीडिताओं को एसएसपी के निर्देशन में एसपी क्राइम द्वारा की गई कार्रवाई एवं लिखापढी के तहत तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय पर पीडिताओं को सहायता राशि के चैक वितरित किए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal