पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने घेरा डीआईओएस कार्यालय, दिया धरना

Share :

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जनपदों समेत मुजफ्फरनगर जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के बैनर तले शिक्षकों और कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। शिक्षकों की 26 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित धरने के माध्यम से शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली, विद्यालयों का राजकीयकरण समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा।
डीआईओएस कार्यालय पर धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष राहुल कुशवाहा ने स्पष्ट कहा कि शिक्षकों की मांगें कई वर्षों से लंबित चली आ रही हैं, जिन पर सरकार की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। ऐसे में सरकार को चेताने के साथ शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने ज्ञापन में प्रदेश के सभी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण करने, पुरानी पेंशन लागू करने और शिक्षकों के लिए केशलेस चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा देने की मांग की। इसके अलावा शिक्षकों व प्रधानाचार्यों के आॅनलाइन स्थानांतरण की व्यवस्था, भ्रष्टाचार रोकने के लिए ई-फाइलिंग और सिटीजन चार्टर लागू करने और जीपीएफ खातों का आॅनलाइन रखरखाव को भी सुनिश्चित करने की अपील की। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मुजफ्फरनगर के इन शिक्षकों ने प्रांतीय आह्वान पर 26 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को डीआईओएस की गैर मौजूदगी में ऐसे में सह जिला विद्यालय निरीक्षक शैलेंद्र त्यागी को सौंपा। इससे पूर्व संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. राहुल कुशवाहा के नेतृत्व में जनपद के शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दोपहर 1 बजे से धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से संगठन के जिला संयोजक समीर चौधरी, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र मलिक, संरक्षक यशपाल सिंह एवं बबीता राणा, शालिनी सिंह, डॉ. रवि कुमार, कपिल त्यागी, योगेश भंडारी, डॉ. दीपक गर्ग, अमित कुमार, अक्षय कुमार, विपिन कुमार, अंजलि गर्ग, बाकर हुसैन, सुनील तोमर, प्रीत वर्धन, संतोष सिंह, मनोज शर्मा सहित भारी संख्या में शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई