छात्रों पर लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दिल्ली मे प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह व शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहनसिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ताक पर रखकर सरकार दमनकारी नीति अपना रही है और छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अपने अधिकारों की आवाज उठा रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बर्बरता से लाठीचार्ज किया गया। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। छात्रों को बेरहमी से पीटने वालों के खिलाफ खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल और राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। लाठीचार्ज में दर्जनों छात्र घायल हुए हैं। सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए। दबाव की राजनीति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला है। रविश भटिजा ने कहा कि छात्रों पर बेरहमी से लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। युवाओं पर जुल्म किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में शिवालिक नगर अध्यक्ष मोहन सिंह राणा, पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल, राजवीर चौहान, आलोक शर्मा, रविश भटिजा, महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव, मनोज सैनी, सोम त्यागी, विकास चौधरी, प्रदीप चौधरी, तेलूराम प्रधान, मनोज धनगर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी, संजय सैनी, कैलाश प्रधान, जान मोहम्मद अंसारी, अंबिका पांडे, कपिल, महेश प्रताप सिंह राणा, सरदार सुरेंद्र सिंह, मेहरबान आलम, शाहनवाज और महानगर अध्यक्ष लता जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

दो किलो से अधिक गांजे समेत तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के धंधे पर कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 2.088 किलोग्राम गांज समेत दबोचे गए नशा तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। एसएसपी नवनीत

इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स ने ज्वेलर्स एसोसिएशन के सहयोग से हरिद्वार में ‘स्वास्थ्य पर चर्चा’ का आयोजन किया प्रिवेंटिव हैल्थकेयर के बारे में बढ़ाई जागरुकता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स, नई दिल्ली ने ज्वेलर्स एसोसिएशन, हरिद्वार के सहयोग से ‘स्वास्थ्य पर चर्चा’ का आयोजन किया। यह एक इंटरैक्टिव हैल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य प्रिवेंटिव हैल्थकेयर, अरली डायग्नोसिस और समय पर इलाज को बढ़ावा देना है। इस अभियान के अंतर्गत इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के मुख्य विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य की गंभीर

सटीक निशाने से चमकी अंशुल गिरी, सीबीएसई नॉर्थ जोन में कांस्य पदक पर कब्जा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर (डीपीएस) की छात्रा एवं ज्वालापुर मंडी सचिव लवकेश गिरी की पुत्री अंशुल गिरी ने उत्तराखंड के कोटद्वार में 20 से 24 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन अंडर-19 रिकर्व आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। अंशुल ने रिकर्व आर्चरी स्पर्धा में तीसरा स्थान

शिव मंदिर हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना पथरी क्षेत्र के पथरेश्वर महादेव मंदिर शिवगढ में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मंदिर की गद्दी के विवाद में आरोपी दो साधुओं की जघन्य हत्या करने के बाद शवों को

भगवान का वांगमय स्वरूप है श्रीमद्भावगत कथा-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि भागवत कथा भगवान का वांगमय स्वरूप है। जिसका श्रवण करने मात्र से भक्त पर भगवान की कृपा बरसने लगती है। राजा गार्डन स्थित श्री हनुमत गौशाला हनुमान मंदिर सत्संग हॉल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराते हुए महामंडलेश्वर

मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के डा.सौरभ तिवारी ने किया रेक्टम टयूमर का सफल आपरेशन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल देहरादून के सीनियर कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. सौरभ तिवारी ने रेक्टम में टयूमर के चलते गंभीर रूप से बीमार एक 58 वर्षीय मरीज का सफल ऑपरेशन कर उसका जीवन बचा लिया। प्रैस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डा.सौरभ तिवारी ने बताया कि कोटद्वार निवासी दिनेश सिंह नेगी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई