मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस के अवसर पर भारत की आन-बान-शान और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक तिरंगे को भावपूर्ण नमन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर एम. के. गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष त्यागी, हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान एवं काउंसलर कंचन सोनी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा तिरंगे को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था। यह दिन हमें अपने राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्य और देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बैंड की मधुर धुन पर “झंडा ऊँचा रहे हमारा और सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा” जैसे देश भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुति के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए सभी का मन मोह लिया। अंत में हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान ने सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस पर आज के दिन का महत्व बताते हुए शुभकामनाएँ दीं और अपने तिरंगे का सम्मान व रक्षा करने का संकल्प लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

दो किलो से अधिक गांजे समेत तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के धंधे पर कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 2.088 किलोग्राम गांज समेत दबोचे गए नशा तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। एसएसपी नवनीत






