ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट का भारत स्काउट एवं गाइड्स के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने किया निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय के निदेशक अमर बी क्षेत्री एवम् प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार तथा जिलाधिकारी व जिलाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड उमेश मिश्रा के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट का भारत स्काउट एवं गाइड्स के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने निरीक्षण किया। जनपद मुज़फ्फरनगर में संचालित प्रोजेक्ट का निरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत गुड मंडी समिति पार्क एवं गौशाला में कार्यों का अवलोकन कराया गया। गांधी वाटिका में आयोजित पोस्टर एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी तथा वृक्षारोपण गतिविधियों का अवलोकन किया गया।
जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट के अंतर्गत राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा प्रदेश के दो जनपदों सोनभद्र और मुजफ्फरनगर को शामिल किया गया है । आज एक दिवसीय गहन निरीक्षण के लिए मुजफ्फरनगर को चुना गया है। इसके बाद सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त श्री अमित कुमार ने अपने उद्बोधन में ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट के महत्व पर प्रकाश डाला।प्रोजेक्ट इंचार्ज श्रीमती गुंजन चौधरी ने ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की। इसके उपरांत श्री अरूप सरकार उप निदेशक-स्काउट्स, ने पर्यावरण संरक्षण एवं सेवा भावना का संदेश दिया। इस अवसर पर एस प्रसन्ना श्रीवास्तव, एसओसीएनसी ने पर्यावरण संरक्षण को वैश्विक चुनौती बताते हुए स्काउट और गाइड्स को उनके दायित्वों का बोध कराया।
अंतरराष्ट्रीय निरीक्षक सुश्री केट एरन्जामैडेज -फ़िलीपीन्स आफिसर, अनुदान प्रबंधन ने प्रोजेक्ट गतिविधियों को सन्तोष जनक बताते हुये अपने मुज़फ़्फ़रनगर प्रवास को अविस्मरणीय बताया।श्री बाबलू गोस्वामी – सहायक निदेशक, प्रोजेक्ट ने परियोजना के उद्देश्यों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में जिला स्काउट कमिश्नर श्री विजय कुमार शर्मा ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। निरीक्षण दल ने एस.डी. पब्लिक स्कूल में स्थापित कम्पोस्ट यूनिट का निरीक्षण किया तथा अंतिम चरण में शुक्रताल स्थित गंगा घाट पर संचालित स्वच्छता अभियान का अवलोकन किया। गंगा सेवा समिति, शुक्रताल में कार्यक्रम का समापन हुआ। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) भारत भूषण अरोड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, जिला स्काउट/गाइड कमिश्नर विजय कुमार शर्मा एवं डॉ. राजेश कुमारी, जिला सचिव अनिल कुमार कौशिक, संतोष वर्मा – जिला आयुक्त वयस्क संसाधन,जिला कोषाध्यक्ष श्री सुनील कुमार शर्मा, श्रीमती रेनू गर्ग, जिला सहायक कमिश्नर, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) भारत भूषण अरोड़ा, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) प्रभा दहिया, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अमित कुमार, प्रोजेक्ट इंचार्ज गुंजन चौधरी, आनंद माल्यान- डीटीसी, गाइड , कु. ज्योति, कु.साक्षी, अनुज कुमार सहित जनपद मुज़फ्फरनगर के समस्त जिला पदाधिकारी, प्रतिनिधि जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीआशीष द्विवेदी,विभिन्न विद्यालयों के सम्मानित प्रधानाचार्य स्काउटर्स-गाइडर्स, रोवर-रेंजर्स एवं स्काउट-गाइड छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal