मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर, तिरंगे के सम्मान में डॉ राजीव कुमार द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में देशभक्ति गीत गाए।

भारत में प्रत्येक वर्ष 22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस (National Flag Day) मनाया जाता है।
22 जुलाई 1947 में, संविधान सभा ने हमारी आन, बान और शान ‘तिरंगे’ को आधिकारिक रूप से भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में मौजूद केसरिया रंग शौर्य, साहस, बलिदान और त्याग का, सफेद रंग शांति और सत्य का, और हरा रंग हरियाली, समृद्धि एवं प्रकृति का प्रतीक है।
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के बीच में स्थित अशोक चक्र में 24 तीलियां हैं, जो निरंतरता, प्रगति और धर्म का प्रतीक हैं।
हमारे राष्ट्रीय ध्वज का वर्तमान स्वरूप स्वतंत्रता सेनानी और ध्वज विशेषज्ञ पिंगली वेंकैया द्वारा तैयार किया गया था।
भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार तिरंगा आयताकार (rectangular) होना चाहिए और इसकी लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 होना चाहिए। तिरंगा झंडा हाथ से काता और बुना हुआ (हाथ की कताई), या मशीन से बना हुआ हो सकता है, जो कॉटन, पॉलिएस्टर, ऊन, रेशम या खादी का हो। झंडा कभी भी जमीन को नहीं छूना चाहिए और इसे उल्टा या क्षतिग्रस्त अवस्था में नहीं फहराया जाना चाहिये।
राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के तहत ध्वज का व्यावसायिक उपयोग, पोशाक के रूप में इस्तेमाल, या किसी भी रूप में अनादर करना दंडनीय अपराध है।
भारतीय ध्वज संहिता (Flag Code of India) के अनुसार प्रत्येक नागरिक को किसी भी दिन सम्मानपूर्वक अपने घर या कार्यस्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार है।
उक्त आयोजन में विद्यालय प्रधानाचार्य श्री प्रवेंद्र दहिया एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दो किलो से अधिक गांजे समेत तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के धंधे पर कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 2.088 किलोग्राम गांज समेत दबोचे गए नशा तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। एसएसपी नवनीत






