मुजफ्फरनगर जिले में सर्वाधिक विश्वविद्यालय टॉपर देने वाला बना श्रीराम कॉलेज

Share :

मुजफ्फरनगर/सहारनपुर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के दीक्षांत समारोह में श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को सिद्ध करते हुए जनपद में सर्वाधिक विश्वविद्यालय टॉपर एवं सर्वाधिक स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थी देने का गौरव प्राप्त किया। महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों एवं पाठ्यक्रमों में सर्वाेच्च अंक प्राप्त कर कुलाधिपति स्वर्ण पदक एवं कुलपति स्वर्ण पदक अपने नाम किए। यह उपलब्धि न केवल श्रीराम कॉलेज बल्कि पूरे मुजफ्फरनगर जनपद के लिए गर्व एवं सम्मान का विषय है। दीक्षांत समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल तथा विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो० विमला वाई ने मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, उपाधि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। राज्यपाल के करकमलों से स्वर्ण पदक प्राप्त करना विद्यार्थियों के जीवन का एक अविस्मरणीय एवं गौरवपूर्ण क्षण रहा।
माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार श्रीराम कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों एवं पाठ्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को जिले में सर्वाधिक विश्वविद्यालय टॉपर देने वाले संस्थान के रूप में स्थापित किया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था का परिणाम है।
कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में विश्वविद्यालय के कृषि एवं कला संकाय में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करने वाले अभिनेश कुमार (एम०एससी० कृषि शस्य विज्ञान- 88.25 प्रतिशत) तथा श्रद्धा सैनी (एम०एफ०ए० ड्रॉइंग एण्ड पेंटिंग-91.05 प्रतिशत) शामिल रहे। वहीं कुलपति स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में ’प्राची त्यागी’ (बी०ए० पत्रकारिता एवं जनसंचार – 91.04 प्रतिशत), ’प्राची शर्मा’ (बी०एफ०ए० – 82.57 प्रतिशत), ’कशिश’ (बी०पी०ई०एस० – 89.20 प्रतिशत), ’रितेश कुमार सैनी’ (एम०एड० – 80.39 प्रतिशत), ’अभिषेक कुमार’ (एम०पी०एड० – 88.81 प्रतिशत), ’माही’ (बी०कॉम० एल०एल०बी० – 68.00 प्रतिशत), ’कनक शर्मा’ (बी०एससी० माइक्रोबायोलॉजी- 78.44 प्रतिशत), ’हिमांशु पाल’ (एम०ए० पत्रकारिता एवं जनसंचार -83.10 प्रतिशत), ’तपस्या’ (एम०एफ०ए० एप्लाइड आर्ट्स- 90.40 प्रतिशत), ’आशिष कुमार’ (एम०एफ०ए० फैशन डिजाइनिंग- 89.55 प्रतिशत), ’अपूर्वा शर्मा’ (एम०एफ०ए० टेक्सटाइल डिजाइनिंग- 87.32 प्रतिशत) तथा ’अनुराधा’ (एम०एससी० गृह विज्ञान, होम मैनेजमेंट -79.95 प्रतिशत) ने अपने-अपने पाठ्यक्रमों में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किए।
स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय श्रीराम कॉलेज के अनुशासित एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों, आधुनिक प्रयोगशालाओं, समृद्ध पुस्तकालय तथा नियमित अकादमिक मार्गदर्शन को दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि श्रीराम कॉलेज ने उन्हें केवल परीक्षा की तैयारी ही नहीं कराई, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों एवं प्रतिस्पर्धी सोच का विकास भी किया, जिसके परिणामस्वरूप वे विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाेच्च स्थान प्राप्त कर सके। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी महाविद्यालय के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।’ उन्होंने कहा कि श्रीराम कॉलेज ने उनके बच्चों को सुरक्षित, अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया, जहाँ शिक्षकों ने प्रत्येक विद्यार्थी को व्यक्तिगत मार्गदर्शन देकर उसकी प्रतिभा को निखारा। अभिभावकों ने कहा कि आज उनके बच्चों को महामहिम राज्यपाल के करकमलों से स्वर्ण पदक प्राप्त करते देखना उनके जीवन का सबसे गर्वपूर्ण क्षण है तथा इसका श्रेय श्रीराम कॉलेज की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन एवं निरंतर अकादमिक सहयोग को जाता है।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के चेयरमैन ’डॉ० एस०सी० कुलश्रेष्ठ’ ने चतुर्थ दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, ष्विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाना तथा महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति के करकमलों से स्वर्ण पदक प्राप्त करना प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन का स्वर्णिम क्षण होता है। हमें अत्यंत गर्व है कि श्रीराम कॉलेज ने इस वर्ष भी जनपद में सर्वाधिक विश्वविद्यालय टॉपर देकर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की है। हमारे विद्यार्थी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है तथा भविष्य में भी हमारा संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।ष् महाविद्यालय की प्राचार्या ’डा० प्रेरणा मित्तल’ तथा उप-प्राचार्य ’डा० सौरभ मित्तल’ ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं संकाय सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रीराम कॉलेज में सैद्धांतिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण, शोध, नवाचार, व्यक्तित्व विकास तथा उद्योगोन्मुख शिक्षा पर विशेष बल दिया जाता है। यही कारण है कि महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक वर्ष विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में अपना स्थान सुनिश्चित कर रहे हैं और स्वर्ण पदक प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकोंकृ’डॉ० मनोज धीमान, प्रमोद कुमार, डॉ० ओमप्रकाश कुशवाहा, डॉ० श्वेता राठी, डॉ० मौ० नईम अली’ सहित समस्त शिक्षकों ने सभी स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी अपनी प्रतिभा एवं उत्कृष्ट कार्यों से महाविद्यालय, विश्वविद्यालय तथा राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करेंगे।

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

परंपरागत खेती से आधुनिक बागवानी की ओर जब पॉलीहाउस ने बदली किसान संदीप सिंह की तकदीर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिले के खतौली विकास खंड स्थित ग्राम सठेड़ी के निवासी श्री संदीप सिंह (पुत्र शिव चरण सिंह) की कहानी आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। एक समय था जब वे अन्य सामान्य किसानों की तरह गन्ना, गेहूं और धान जैसी पारंपरिक फसलों की खेती तक ही सीमित

स्वस्थ रीढ़, सक्रिय जीवन और सशक्त भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, सही शारीरिक मुद्रा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का महत्व समझाने के उद्देश्य से न्यू होराइजन स्कूल में एक विशेष एवं ज्ञानवर्धक रीढ़ स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र प्रसिद्ध रीढ़ रोग विशेषज्ञ डॉ. वासु जिंदल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और रुचि

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal