जैन इन्टर कॉलेज में एनसीसी भर्ती को बड़ी संख्या में छात्र/छात्राओं ने किया प्रतिभाग

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय जैन इन्टर कॉलेज मीनाक्षी चौक मुजफ्फरनगर में एनसीसी में भर्ती होने के लिए बड़ी संख्या में छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उक्त परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को दों वर्षीय एनसीसी प्रशिक्षण में प्रवेश दिया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि जैन इन्टर कॉलेज उन चुनिन्दा विद्यालयों में से है जहाँ एनसीसी का दो वर्षीय प्रशिक्षण कोर्स रेगुलर बेसिस पर कराया जाता है। प्रत्येक वर्ष विद्यालय में पच्चीस छात्र/छात्राओं को दो वर्षीय एनसीसी प्रशिक्षण के लिए विद्यालय में चयनित किया जाता है आज विद्यालय में एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल प्रवीण भाल के मार्गदर्शन में तथा विद्यालय में एनसीसी के चीफ आफिसर श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर के निर्देशन में छात्रों के लिए एन०सी०सी० में चयन हेतु लिखित व शारीरिक परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमे एनसीसी विभाग कि तरफ से नायब सूबेदार अजीत सिंह हवलदार, हरप्रीत सिंह, अनिल कुमार तथा विश्वेंद्र कुमार ने छात्रों का चयन किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित छात्रों के लिए भविष्य में भारतीय सेना में चयन होने के लिए सरकार ने बहुत सुविधाएं प्रदान की है। प्रधानाचार्य डा० वशिष्ठ भारद्वाज ने बताया की एनसीसी माध्यम से देश के लिए समर्पित युवा शक्ति का निर्माण होता है।

मुख्य सचिव और डीजीपी में शिवचौक पर पहुंच की पूजा अर्चना

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की हृदय स्थली शिव चौक पर पहुंच कर भगवान शिव मंदिर में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण व एडीजी मेरठ भानु भास्कर डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शिव मूर्ति पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने शिव चौक

मुख्य सचिव व डीजीपी ने कांवड यात्रा तैयारी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन एस0पी0 गोयल एवं डीजीपी राजीव कृष्ण की संयुक्त अध्यक्षता में कांवड यात्रा को लेकर मंडलायुक्त सभागार मंे, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ, मुरादाबाद मंडल एवं उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा व

लोक चित्रकला कार्यशाला “सृजन” का हुआ मुजफ्फरनगर में शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला शैक्षणिक संग्रहालय मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लोक चित्रकला कार्यशाला *सृजन* का आयोजन किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन हरिकेश यादव जिला विद्यालय निरीक्षक तथा पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य सुभाषचंद ने मां सरस्वती

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद मुज़फ्फरनगर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर एवं बिजनौर के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों,एस आर जी, ए आर पी की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन देवराना होटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर संदीप कुमार

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने किया आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने ज्वालापुर में आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आलोक शर्मा एवं संतोष चौहान ने आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस के शुभारंभ की सराहना करते हुए कहा कि आरिवा हाउस

मुजफ्फरनगर पुलिस ने गंग नहर में कूदी महिला को सकुशल बचाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के भोपा गंग नहर पुल पर सोमवार को एक महिला द्वारा आत्महत्या के उद्देश्य से अचानक गंग नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद थाना भोपा के आरक्षी मनीष कुमार एवं स्थानीय गोताखोर राजीव वाल्मीकि ने अदम्य साहस व तत्परता का परिचय देते हुए बिना समय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal