लोक चित्रकला कार्यशाला “सृजन” का हुआ मुजफ्फरनगर में शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला शैक्षणिक संग्रहालय मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लोक चित्रकला कार्यशाला *सृजन* का आयोजन किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन हरिकेश यादव जिला विद्यालय निरीक्षक तथा पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य सुभाषचंद ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। यह शिविर 20जुलाई से आरंभ होकर 26जुलाई को समाप्त होगा जिसमें सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जा सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्यक्रम को मुजफ्फरनगर के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि आज की व्यस्त जीवन शैली से तनाव से बचने का सहज और सरल साधन कला-साधना है कला न केवल तनाव से बचाती है अपितु व्यक्तित्व को भी प्रभावशाली बनाती है।

प्रधानाचार्य सुभाषचंद ने शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को आशीष वचन देते हुए कहा कि जिला शैक्षणिक संग्रहालय इस तरह के कार्यक्रम लंबे समय से करता आ रहा है अब ओर निरंतरता से अधिक संख्या में ऐसे कार्यक्रम कराए जाएंगे जिससे जनपद की प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान किया जा सके। जनपद शैक्षिक संग्रहालय प्रभारी ममता रानी ने बाल कलाकारों/ विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विविध कला एवं संस्कृतियों का देश है जिसमें ग्रामीण परिवेश में विभिन्न कलाएं परिलक्षित होती है उसमें लोक कलाओं का बड़ा योगदान है। हम यह प्रयास करेंगे कि इन 7 दिनों में बच्चों को अपनी कला संस्कृति के बारे में अवगत करा सके।
जिला पुस्तकालय प्रभारी डॉ रणवीर सिंह एवं डॉ राजीव कुमार द्वारा बच्चों/विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और इस 07 दिवसीय शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी गई। इस प्रशिक्षण में डीएवी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी बच्चों को विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण देंगे। प्रवीण कुमार सैनी दीर्घकाल से कला के क्षेत्र में प्रसिद्ध कलाकार के रूप में स्थापित हैं। कार्यक्रम में अनिल कुमार, पूनम रानी, रणवीर सिंह, डॉ राजीव कुमार, पुनीत राठी, सागर कल्याण प्रशांत तथा प्रशिक्षु विद्यार्थी शामिल रहें।

मुख्य सचिव और डीजीपी में शिवचौक पर पहुंच की पूजा अर्चना

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की हृदय स्थली शिव चौक पर पहुंच कर भगवान शिव मंदिर में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण व एडीजी मेरठ भानु भास्कर डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शिव मूर्ति पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने शिव चौक

मुख्य सचिव व डीजीपी ने कांवड यात्रा तैयारी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन एस0पी0 गोयल एवं डीजीपी राजीव कृष्ण की संयुक्त अध्यक्षता में कांवड यात्रा को लेकर मंडलायुक्त सभागार मंे, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ, मुरादाबाद मंडल एवं उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा व

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद मुज़फ्फरनगर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर एवं बिजनौर के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों,एस आर जी, ए आर पी की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन देवराना होटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर संदीप कुमार

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने किया आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने ज्वालापुर में आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आलोक शर्मा एवं संतोष चौहान ने आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस के शुभारंभ की सराहना करते हुए कहा कि आरिवा हाउस

मुजफ्फरनगर पुलिस ने गंग नहर में कूदी महिला को सकुशल बचाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के भोपा गंग नहर पुल पर सोमवार को एक महिला द्वारा आत्महत्या के उद्देश्य से अचानक गंग नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद थाना भोपा के आरक्षी मनीष कुमार एवं स्थानीय गोताखोर राजीव वाल्मीकि ने अदम्य साहस व तत्परता का परिचय देते हुए बिना समय

पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति लगाए एक पौधा-महंत केदारपुरी

शांतिकुंज ऑटो विक्रम मालिक-चालक कल्याण समिति ने किया पौधारोपण हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरेला पर्व के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शांतिकुंज ऑटो विक्रम मालिक-चालक कल्याण समिति द्वारा जूना अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री केदारापुरी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महंत केदार पुरी ने कहा कि वर्षा ऋतु वृक्षारोपण

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई