मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर एवं बिजनौर के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों,एस आर जी, ए आर पी की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन देवराना होटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर संदीप कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बिजनौर सचिन कसाना तथा योगेश शर्मा वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ गुणवत्ता यूनिट से आए हुए शुभम एवं जुनेद द्वारा निपुण भारत के रणनीतियों को विस्तार पूर्वक बताया गया तथा आगामी सत्र के कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें निपुण भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों का विस्तार से समीक्षा की गई। क्रियाशील बाल वाटिकाएं क्या है, जनपद को निपुण किस प्रकार बनाया जा सकता है, निपुण भारत मिशन की प्रगति किस प्रकार चल रही है। बाल वाटिकाओं का प्रभावी संचालन किस प्रकार होगा। नई रणनीति आने वाले सत्र की क्या होगी आदि अनेक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अतिथियों द्वारा अपने संबोधन में समस्त उपस्थित एस आर जी, ए आर पी को निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने तथा छात्रों के लिए बेहतर कार्य करने हेतु कहा गया कि इसके लिए निरंतर विकासात्मक रवैया अपनाना होगा तथा विभाग को एवं समुदाय से बेहतर संवाद स्थापित करना होगा, कार्यक्रम का समापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा सभी को निपुण की शपथ दिलाते हुए किया गया।कार्यक्रम में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक सहारनपुर मंडल सहारनपुर राजेश कुमार सिंह, डायट प्राचार्य बिजनौर डोली सिकरवार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रभारी प्राचार्य मुजफ्फरनगर हरकेश यादव, मंडलीय समन्वयक सहारनपुर नीरज प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुशील कुमार द्वारा किया गया।

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,






