हरिद्वार (रिपोर्टर)। फूलगढ़ जंगल नाबालिग रेप कांड में थाना पथरी पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर नाबालिगा को बहला फुसलाकर जंगल में ले जाने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं। 6 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 12 जुलाई की रात फूलगढ़ के जंगल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म व उसके मित्र के साथ मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने नाबालिगा को बहला फुसलाकर जंगल लाने वाले सुल्तानपुर लकसर निवासी तनवीर पुत्र मसकूर व 2 नाबालिगों को दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया है कि संरक्षण में लिया गया एक नाबालिग आरोपी एक वर्ष से पीड़ित नाबालिगा के संपर्क में था। पुलिस टीम में एसआई शाहिदा परवीन, हेडकांस्टेबल नारायण राणा, कांस्टेबल मुकेश चौहान, दीपक चौधरी, नारायण सिंह व राकेश नेगी शामिल रहे।

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,






