आशिहारा जिला कराटे चैंपियनशिप संपन्न खेल शारीरिक और बौद्धिक क्षमताओं को विकसित करते हैं-अमित कुमार चौधरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के तत्वावधान में भेल स्थित शिवडेल स्कूल में आयोजित आशिहारा जिला कराटे चैंपियनशिप संपन्न हो गयी। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिवडेल स्कूल भेल व जगजीतपुर के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी, प्रधानाचार्य अरविंद बंसल, पुनीत श्रीवास्तव, अभिनव शर्मा, हिमानी शर्मा, ऋषिकेश की पार्षद तनु तवरिया, शिहान पंकज कुमार साहनी तथा आशिहारा के सदस्य श्वेता सुमन चौधरी, राजमती देवी, संजय शर्मा, संदीप पाठक, दिनेश पाली, किशोर, दुर्गावती देवी, जयप्रकाश शर्मा एवं सुनील कुमार मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।एसोसिएशन के उत्तराखंड चीफ शिहान अमित कुमार चौधरी ने बताया कि चैंपियनशिप में जनपद के लगभग 125 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने परिवार, विद्यालय और जनपद हरिद्वार का नाम रोशन किया। रेफरी निहाल शर्मा, हर्षित कुमार पाली, कुलश्रेष्ठ, गौरव सैनी, श्रेयसी भारद्वाज, लक्ष्य वर्धन, मनीष, नदीम, कलीम अहमद, यश पाठक, प्रणेश मौर्य, अनुराग ठाकुर एवं अभिराज सोनीवाल ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान किया। प्रतियोगिता के समापन पर स्पोर्ट्स टीचर राहुल चंद्रे, प्रीति राठी एवं रजत यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। शिहान अमित कुमार चौधरी ने सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और खिलाड़ियों, अभिभावकों, कोच एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि खेल शारीरिक और बौद्धिक क्षमताओं को विकसित करते हैं। कराटे मिक्स मार्शल आर्ट आत्मरक्षा के साथ शरीर को फिट रखने का भी सशक्त माध्यम है। विशेष रूप से बालिकाओं के लिए कराटे बहुत जरूरी है ताकि वे अपनी रक्षा स्वयं कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

मुख्य सचिव और डीजीपी में शिवचौक पर पहुंच की पूजा अर्चना

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की हृदय स्थली शिव चौक पर पहुंच कर भगवान शिव मंदिर में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण व एडीजी मेरठ भानु भास्कर डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शिव मूर्ति पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने शिव चौक

मुख्य सचिव व डीजीपी ने कांवड यात्रा तैयारी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन एस0पी0 गोयल एवं डीजीपी राजीव कृष्ण की संयुक्त अध्यक्षता में कांवड यात्रा को लेकर मंडलायुक्त सभागार मंे, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ, मुरादाबाद मंडल एवं उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा व

लोक चित्रकला कार्यशाला “सृजन” का हुआ मुजफ्फरनगर में शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला शैक्षणिक संग्रहालय मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लोक चित्रकला कार्यशाला *सृजन* का आयोजन किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन हरिकेश यादव जिला विद्यालय निरीक्षक तथा पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य सुभाषचंद ने मां सरस्वती

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद मुज़फ्फरनगर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर एवं बिजनौर के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों,एस आर जी, ए आर पी की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन देवराना होटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर संदीप कुमार

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने किया आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने ज्वालापुर में आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आलोक शर्मा एवं संतोष चौहान ने आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस के शुभारंभ की सराहना करते हुए कहा कि आरिवा हाउस

मुजफ्फरनगर पुलिस ने गंग नहर में कूदी महिला को सकुशल बचाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के भोपा गंग नहर पुल पर सोमवार को एक महिला द्वारा आत्महत्या के उद्देश्य से अचानक गंग नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद थाना भोपा के आरक्षी मनीष कुमार एवं स्थानीय गोताखोर राजीव वाल्मीकि ने अदम्य साहस व तत्परता का परिचय देते हुए बिना समय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal