हरिद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी में शादाब उर्फ आशु खान बने महासचिव

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी में एक बार फिर पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता शादाब खान उर्फ आशु को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने उन्हें महानगर कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र जारी किया। इस अवसर पर अमन गर्ग ने कहा कि आशु खान लंबे समय से कांग्रेस संगठन के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और उनके अनुभव, सक्रियता तथा पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि आशु संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
शादाब उर्फ आशु खान की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी कांग्रेस से जुड़ी रही है। उनके पिता इलियास खान वर्ष 2002 में कांग्रेस के टिकट पर बहादराबाद नगर अध्यक्ष रहे थे। राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों में आशु खान लगातार सक्रिय रहे हैं। इससे पहले भी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग की पिछली कार्यकारिणी में उन्होंने महासचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाई थी। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई है।

मुख्य सचिव और डीजीपी में शिवचौक पर पहुंच की पूजा अर्चना

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की हृदय स्थली शिव चौक पर पहुंच कर भगवान शिव मंदिर में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण व एडीजी मेरठ भानु भास्कर डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शिव मूर्ति पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने शिव चौक

मुख्य सचिव व डीजीपी ने कांवड यात्रा तैयारी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन एस0पी0 गोयल एवं डीजीपी राजीव कृष्ण की संयुक्त अध्यक्षता में कांवड यात्रा को लेकर मंडलायुक्त सभागार मंे, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ, मुरादाबाद मंडल एवं उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा व

लोक चित्रकला कार्यशाला “सृजन” का हुआ मुजफ्फरनगर में शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला शैक्षणिक संग्रहालय मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लोक चित्रकला कार्यशाला *सृजन* का आयोजन किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन हरिकेश यादव जिला विद्यालय निरीक्षक तथा पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य सुभाषचंद ने मां सरस्वती

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद मुज़फ्फरनगर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर एवं बिजनौर के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों,एस आर जी, ए आर पी की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन देवराना होटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर संदीप कुमार

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने किया आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने ज्वालापुर में आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आलोक शर्मा एवं संतोष चौहान ने आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस के शुभारंभ की सराहना करते हुए कहा कि आरिवा हाउस

मुजफ्फरनगर पुलिस ने गंग नहर में कूदी महिला को सकुशल बचाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के भोपा गंग नहर पुल पर सोमवार को एक महिला द्वारा आत्महत्या के उद्देश्य से अचानक गंग नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद थाना भोपा के आरक्षी मनीष कुमार एवं स्थानीय गोताखोर राजीव वाल्मीकि ने अदम्य साहस व तत्परता का परिचय देते हुए बिना समय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal