बेटी के साथ मिलकर सास को कांवड़ यात्रा करा रही बहू

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रावण कांवड़ मेला शुरू होने में अभी एक सप्ताह से अधिक का समय शेष है। लेकिन उससे पहले ही एक बहू के अपनी बेटी के साथ मिलकर वृद्ध सास को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से उत्तर प्रदेश के हापुड़ तक पैदल यात्रा कराने का दृश्य सामने आया है। यात्रा में पोती भी दादी की सेवा में कदम से कदम मिलाकर चल रही है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी वृद्धा ऊषा देवी की लंबे समय से कांवड़ यात्रा और गंगा स्नान की इच्छा थी। लेकिन उम्र अधिक होने के कारण उनके लिए पैदल यात्रा करना संभव नहीं था। परिवार में चार पुत्र होने के बावजूद उनकी बहू पिंकी ने उन्हें कांवड़ यात्रा कराने का फैसला किया और उन्हें लेकर हरिद्वार पहुंच गयी। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान कराने के बाद उन्होंने ऊषा देवी को विशेष रूप से तैयार की गई कांवड़ में बैठाया और पैदल यात्रा शुरू की। अपनी सास को कंधों का सहारा देकर हरिद्वार से हापुड़ तक का सफर तय कर रही पिंकी का कहना है कि सास की सेवा करना उनका कर्तव्य ही नहीं बल्कि सौभाग्य भी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह माता-पिता अपने बच्चों के लिए जीवनभर त्याग करते हैं, उसी तरह बुढ़ापे में उनकी सेवा करना परिवार की जिम्मेदारी है। सास को कांवड़ यात्रा करा रही पिंकी को लोग आधुनिक श्रवण कुमार की संज्ञा दे रहे हैं। यात्रा में उषा देवी की पोती राधा भी पूरा साथ निभा रही हैं। पढ़ाई करने की उम्र में राधा अपनी दादी की सेवा में पूरी श्रद्धा के साथ जुटी हुई है। राधा अपनी मां पिंकी के साथ मिलकर कांवड़ को अपने कंधों का सहारा देने के साथ दादी पूरा ख्याल भी रखती है। राहगीरों और श्रद्धालुओं का कहना है कि इतनी छोटी उम्र में ऐसे संस्कार और सेवा भाव दुर्लभ हैं। लोगों की नजरें स्वतः ही इस अनोखी कांवड़ यात्रा पर टिक जाती हैं। कई लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं और उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कांवड़ यात्रा केवल जल लाने की परंपरा नहीं है, बल्कि यह सेवा, त्याग और समर्पण का भी प्रतीक है। पिंकी और राधा ने अपने व्यवहार से इस भावना को जीवंत कर दिया है।

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई