मंत्री कपिल देव ने किया बझेड़ी फाटक से शिवचौक होते हुए अटल चौक मेरठ रोड तक कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आज नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी, पालिका के अधिशासी अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बझेड़ी फाटक से कच्ची सड़क से हृदयस्थली शिव चौक होते हुए मेरठ रोड तक कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करनी होंगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सनातन संस्कृति का महापर्व है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों शिवभक्त मुजफ्फरनगर से होकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करते हैं। इसलिए हमारा प्रयास है कि जनपद से गुजरने वाले प्रत्येक कांवड़िये को स्वच्छ, सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध हो तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, सड़क की स्थिति, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। बझेड़ी फाटक पर जलभराव की समस्या का संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, निर्बाध विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराई जाएं, जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई