हरिद्वार (रिपोर्टर)। बरसात में होने वाली जलभराव की समस्या के दृष्टिगत नगर निगम टीम ने चंद्राचार्य चौक और भगतसिंह चौक रेलवे पुलिस क्षेत्र में नालों की सफाई के लिए अभियान चलाया। सेनेटरी इंस्पेक्टर श्रीकांत चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए सफाई अभियान में स्थानीय व्यापारियों ने भी नगर निगम टीम का सहयोग किया। न्यू चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने बताया कि हर साल बरसात के मौसम में भगतसिंह चौक रेलवे पुलिया के नीचे से लेकर चंद्राचार्य चौक तक होने वाले जलभराव की वजह से व्यापारियों और लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए सेनेटरी इंस्पेक्टर श्रीकांत चौधरी की मौजूदगी में नगर निगम के सफाईकर्मियों नालों की सफाई कर भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा निकाला है। मृदुल कौशिक ने बताया कि चंद्राचार्य चौक से लेकर भगतसिंह चौक रेलवे पुलिया मार्ग तक सड़क के दोनों किनारों के नाले गहरे और चौड़े हैं। नालों की सफाई करने में कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए व्यापारियों ने भी नालों पर लगे स्लैब हटाने में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि यदि नाले साफ रहेंगे तो बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति सामान्य रहेगी और व्यापारियों के साथ राहगीरों को भी सुविधा मिलेगी। इस दौरान सचिन गुप्ता, मुनीश गर्ग, आर्यन, पंकज अरोड़ा, नितिन शर्मा, योगेश सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत






