खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर विभाग सक्रिय, सौंपी जिम्मेदारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा समस्त कावड़ मार्गो पर स्थित समस्त ढाबों, होटल, रेस्टोरेंट, ठेलों, रेहड़ी, फेरीवालों, फलविक्रेताओं का सघन निरीक्षण किया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश तथा डीएम के निर्देश के क्रम में आम जनमानस को शुद्ध एवं मिलावट रहित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध करने हेतु जनपद में विभिन्न कांवड़ मार्गों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। गत दिवस खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा समस्त कावड़ मार्गो पर स्थित समस्त ढाबों, होटल, रेस्टोरेंट, ठेलों, रेहड़ी, फेरीवालों, फलविक्रेताओं का सघन निरीक्षण करते हुए उपरोक्त प्रतिष्ठानों के दृश्य स्थानों पर फूड लाइसेंस, पंजीकरण को चस्पा कराया गया। खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को सेनिटेशन तथा हाइजीन संबंधी, खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने संबंधी जानकारी तथा निर्देश दिए गए। खाद्य पदार्थों में रंगों के इस्तेमाल, खुले मसालों के इस्तेमाल करने को मना किया गया। सिर्फ ताजे फलों को प्रयोग करने, ताजा भोजन परोसने, रखने को प्रेरित किया गया। एक समय का भोजन सिर्फ उसी समय तैयार किया जाए, अगले समय के लिए न रखा जाए और न ही परोसा जाए। अगले समय के लिए ताज़ा भोजन तैयार किए जाने हेतु निर्देशित एवं प्रेरित किया गया। ताजी सब्जियों के इस्तेमाल तथा बंद पैकेटों के मसालों के प्रयोग हेतु प्रेरित किया गया। कटे सड़े हुए फलों के विक्रय को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया। आस पास उपस्थित सामान्य जनों को भी साफ सफाई संबंधी, रंगों का प्रयोग हुए खाद्य पदार्थों तथा कटे रखे हुए फलों के सेवन से परहेज करना आदि अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से उन्हें जागरूक किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त शिकायत के आधार पर गर्ग इंटरप्राइजेज, नई मंडी से एक नमूना राइस ब्रान ऑयल, एक नमूना मस्टर्ड ऑयल तथा एक नमूना सोयाबीन ऑयल का एकत्रित किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूनम कुमारी, नेहा चौधरी तथा संदीप सिंह उपस्थित रहे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal