बेटे आदित्य मोहन के 18 वें जन्मदिन पर परिवार ने रक्तदान कर समाज को दिया रिटर्न गिफ्ट

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति द्वारा समय-समय पर रक्तदान एवं रक्तदान प्रेरणा के लिए विशेष अभियान चलाए जाते हैं इसी कड़ी में समर्पित युवा अमित पटपटिया के पुत्र आदित्य मोहन के 18 जन्मदिन पर आदित्य मोहन का प्रथम रक्तदान हुआ जिसके साथ-साथ आदित्य के 18वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे परिवार ने भी रक्तदान किया रक्तदान करने वालों में आदित्य के पिता अमित पटपटिया ने अपना 38वां रक्तदान एवं माता मनी पटपटिया ने 28वां रक्तदान और चचेरे भाई अक्षत पटपटिया ने दूसरा रक्तदान किया अमित पटपटिया ने बताया कि उनके पुत्र आदित्य ने माता – पिता से प्रेरित होकर बहुत पहले ही अपने 18 जन्मदिन पर अपना प्रथम रक्तदान करने की इच्छा व्यक्त की थी जिसे आज परिवार ने पूरे जोश के साथ पूरा किया।
अमित पटपटिया ने इस अवसर पर कहा हमारे परिवार द्वारा रक्तदान सेवा को ईश्वर की आराधना मानकर किया जाता है हमारी नई पीढ़ी के हर बच्चे ने 18 वें जन्मदिन पर प्रथम रक्तदान अवश्य किया है। मनी पटपटिया ने बताया की मां-बाप बच्चों की छोटी सी खरोच भी नहीं देख पाते लेकिन अपने पुत्र के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही हमने उसका रक्तदान इस आशय से कराया की समझ में यह संदेश जाए कि रक्तदान एक सुरक्षित एवं प्राण रक्षक प्रक्रिया है। रक्तदान की मुहिम से जुड़े समर्पित युवा के संस्थापक सदस्य संजीव अरोड़ा ने इस अवसर पर सभी को पटपटिया परिवार से प्रेरणा लेने का आवाहन किया, और शक्ति चौहान ने समाज से अपील की कि अपने विशेष दिनों को और अधिक यादगार बनाने के लिए रक्तदान करने से अच्छा कोई कार्य नहीं हो सकता। इस अवसर पर समर्पित युवा समिति से हितेश आनंद, संदीप राज, शक्ति चौहान, अनिकेत गुप्ता, समर्पित महिला शक्ति से राखी ग्रोवर व मोनाली पवार सहित अनेको सदस्य उपस्थित रहे सभी ने रक्त वीरों का उत्साहवर्धन किया।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal