मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर “उदय” के तत्वावधान में निःशुल्क होमोग्लोबिन परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय रहते खून की कमी (एनीमिया) की पहचान कर उचित परामर्श उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओ का निःशुल्क होमोग्लोबिन परीक्षण किया गया तथा संतुलित आहार, आयरन युक्त भोजन एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और वरिष्ठ जनों को पटका पहन कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक सिंघल (प्रबंधक पी.आर पब्लिक स्कूल) उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने भारत विकास परिषद “उदय” एवं सहयोगी चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों एवं समाज के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारी मनोज गर्ग, अंजलि गर्ग, सोम प्रकाश कुच्छल, प्रगेश गौतम, सी.ए राजकुमार शर्मा, पूनम गुप्ता, निखिल गुप्ता तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय प्रांगण में इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रवीण कुमार, दिव्या शर्मा, शिखा ठाकुर, राखी पाल, दीपक मलिक बिना वत्स,रजनी गोयल, अनुपम सैनी, शंकर शर्मा, मीनू वर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।





