मुजफ्फरनगर ()। श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर (स्वायत्तशासी) द्वारा एम0एड0 द्वितीय सेमेेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें महाविद्यालय के एमएड सत्र 2025-27 द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने परीक्षाफल में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। एम0एड0 सत्र 2025-27 के द्वितीय सेमेस्टर में आस्था ने 90.23 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, दीपक गर्ग ने 89.32 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा वर्णिका दयाल ने 87.95 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
एमएड द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय भगवान, माता-पिता एव अध्यापकगणों को देते हुये उनका धन्यवाद दिया। उन्होनें बताया कि सफलता प्राप्त करने में अध्यापकगणों ने बहुत सहयोग दिया है, तथा उनकी अपने-अपने विषय पर पकड़ बहुत अच्छी है, जिसके कारण किसी भी विषय को समझने में कोई समस्या उत्पन्न नहीं होती है। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य डा सौरभ मित्तल ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता के लिये आर्शीवाद देते हुये कहा कि छात्र-छात्राओं की सफलता उनकी पढाई के प्रति लगन व कड़ी मेहनत का परिणाम है।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के डीन एकेडमिक्स डा विनीत कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज़वल भविष्य की कामना की।
विद्यार्थियों को सम्मानित करने के मौके पर शिक्षा संकाय के अध्यापकगण डा विधि सिंह, रीतु गर्ग, सपना सिंघल, आदि उपस्थित रहे एवं सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

डॉ. अलीशेर अहमद अंसारी बने मुजफ्फरनगर के जिला वाइस चेयरमैन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम, इंतखाब आजाद व निर्मल लूथरा का मुजफ्फरनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण एवं जनजागरूकता को सशक्त बनाने की दिशा में विश्व उपभोक्ता संगठन-भारत (वर्ल्ड कंजूमर ऑर्गनाइजेशन इंडिया) ने डॉ. अलीशेर अहमद अंसारी निवासी (भोकरहेड़ी) को जनपद मुजफ्फरनगर का जिला






