नई मण्डी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, चोरी की स्कूटी व अवैध शस्त्र बरामद

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी क्षेत्र के अंतर्गत बागोवाली कट के निकट एनएच 58 पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में मुजफ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश तालिब को घायल अवस्था में गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी और अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार मंगलवार 14 जुलाई को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चौकी बागोवाली के सामने एनएच-58 पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मेरठ की ओर से एक स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया, किन्तु वह पुलिस टीम को देखकर स्कूटी मोड़कर चौकी बागोवाली के समीप कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। कुछ दूरी पर भट्टे के सामने कच्चे रास्ते पर स्कूटी फिसल जाने के कारण उक्त व्यक्ति स्कूटी छोड़कर ईख के खेत में घुस गया तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से फायरिंग की। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश को हिरासत में लेकर अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया उसके कब्जे से चोरी की 01 स्कूटी व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। पूछताछ में घायल अभियुक्त ने अपना नाम तालिब पुत्र महबूब बताया, जो भोपा थाना क्षेत्र के गांव ककराला का निवासी है। उसके खिलाफ पुलिस रिकार्ड में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal