योगी जी से अच्छा मुख्यमंत्री पूरे देश में नहीं है – संदीप बंसल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की एक बैठक सर्कुलर और स्थित एक होटल में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपिन कंसल, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल, महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर व्यापार मंडल की प्रार्थना वह शक्ति हमे दो दयानिधे, कर्तव्य मार्ग पर डट जाए गाकर किया गया।

सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल अपने संबोधन में कहा कि देश में व्यापारी को भी फौजी व आईएस वाला सम्मान मिलना चाहिए अगर फौजी देश की सीमाओं का प्रहरी है तो व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था का प्रहरी है उन्होंने कहा हमारी मांग पर सरकार ने व्यापारियों को व्यापारी कल्याण दिवस भामाशाह जयंती पर घोषणा करके व्यापारी को सम्मान दिया है इसी प्रकार प्रत्येक माह व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक भी व्यापारियों के सुरक्षा के लिए प्रत्येक जनपद में कराई जा रही है इस बैठक का एक उद्देश्य यह भी है कि चाहै ई-कॉमर्स का मैटर हो चाहे बाट- माप विभाग का हो चाहे जीएसटी का हो चाहै भ्रष्टाचार का हो चाहे सैंपलिंग का हो इन सभी विषयो पर व्यापारी सरकार का सहयोग करना चाहता है हम यह नहीं चाहते कि हमारे पर यह इल्जाम लगे कि हम सरकार का सहयोग नहीं करना चाह रहे हैं और हम सरकार से अलग हैं हम नहीं चाहते कि भ्रष्टाचार में डूबा अधिकारी व कर्मचारी व्यापारी का शोषण करें इसलिए इस बैठक मे तय किया गया कि हम भ्रष्टाचार का सहयोग नहीं करेंगे व्यापारी एकजुट होकर ईमानदारी से संगठित होकर किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं करेंगे और अपनी बात को सरकार तक व संगठन तक पहुंचाएंगे वरिष्ठ लेकिन पैसे का लेने नहीं करेंगे ई-कॉमर्स पर बोलते हुए कहा कि हम सरकार से मांग करेंगे की ऑनलाइन व्यापार पर अतिरिक्त कर लगाया जाए जिससे खुदरा व्यापार जिंदा रहे उन्होंने कहा कि इससे अच्छा मुख्यमंत्री पूरे देश में नहीं है योगी जी के राज में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है जिससे व्यापारियों को सीधा-सीधा लाभ पहुंचा है हमने पहले भी कई सरकारे देखि है मगर इससे ज्यादा कानून व्यवस्था सुदृढ़ कभी नहीं देखी सरकार ने व्यापारियों को दुर्घटना बीमा जो 5 लाख से बढ़कर 10 लाख किया हम सरकार से मांग कर रहे थे काफी समय से की व्यापारियों को शिक्षक दिवस बाल दिवस के तरह ही व्यापारी दिवस की घोषणा की जाए उन्होंने भामाशाह जयंती के शुभ अवसर पर घोषणा करके व्यापारियों को तोहफा दिया है वरिष्ठ प्रांत के उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने संगठन पर बोलते हुए कहा कि प्रत्येक जिले में व्यापारियों को प्रत्येक बाजार में अपनी कार्य गठित करनी चाहिए उन्होंने जीएसटी के विषय में भी अपना सुझाव रखा कि जब व्यापारी कोई माल खरीद कर टैक्स देकर लाता है और जो व्यापारी माल बेचता है अगर वह टेस्ट टैक्स विभाग को पे नहीं करता है तो उसकी जिम्मेदारी विक्रेता पर डाल दी जाती है यह बिल्कुल गलत कानून समाप्त होना चाहिए। उन्होंने यह प्रस्ताव भी बैठक में रखा की प्रोपराइटरशिप फर्म में पार्टनर बनने के लिए जो शर्तें लगाई गई है वह तुरंत प्रभाव से समाप्त कराई जाए उन्होंने यह भी मांग उठाई कि व्यापारियों को दुकानों का स्वामित्व मिलना चाहिए एक मांग उन्होंने बैठक में यह भी की रजिस्टर्ड व्यापारी को राज्य कर्मचारी व शिक्षकों की तरह ₹500000 का कैशलेस चिकित्सा बीमा योजना का लाभ मिलना चाहिए बैठक में सहारनपुर मुजफ्फरनगर मेरठ गाजियाबाद बागपत बिजनौर मुरादाबाद कांधला शामली बदायूं आदि काफी जगह के व्यापारी उपस्थित थे।

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई