डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने लिया कांवड़ मेला तैयारियों का जायजा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मनसा देवी हिल बाईपास, मोतीचूर, भूपतवाला, सप्तऋषि आश्रम, पंतद्वीप, लालजीवाला, चंडी चौक, नजीबाबाद रोड, गौरीशंकर तथा नमामि गंगे घाट सहित विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ मेले के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसएसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रियों के लिए निर्धारित यात्रा मार्ग, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, सड़क मरम्मत, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कांवड़ यात्रा मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित, सुगम एवं गड्ढामुक्त बनाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां कहीं भी मरम्मत अथवा निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं समन्वय के साथ सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने भीड़ प्रबंधन एवं ट्रैफिक प्रबंधन को मेले की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, डायवर्जन एवं सूचना संकेतक लगाए जाएं। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को संयुक्त रूप से नियमित भ्रमण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित विभागों को कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों को 25 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समयबद्धता एवं गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक विभाग अपने कार्यों की दैनिक समीक्षा सुनिश्चित करेगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीवर लाइन निर्माण एवं रिंग रोड परियोजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में अपेक्षित गति लाने तथा गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो तथा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात संचालन की समुचित कार्ययोजना के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संवेदनशील स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत निगरानी एवं त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों ने निर्माण कार्यों एवं मेला व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विभाग नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें तथा आपसी समन्वय के साथ शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कर कांवड़ मेला के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर संदीप, सीपीयू इंचार्ज हितेश, एसएचओ नगर कोतवाली कुंदन सिंह राणा, एसएचओ श्यामपुर नितेश शर्मा सहित एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal