स्वामी कल्याण देव एक संत के साथ-साथ महान समाज सुधारक थे – मास्टर विजय सिंह

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वामी कल्याण देव जी महाराज की 22 वी पुण्यतिथि के अवसर आंदोलनकारी मास्टर विजय सिंह व चमन लाल प्रधानाचार्य पॉलिटेक्निक, राजेंद्र पुंडीर राजपूत महासभा के अध्यक्ष आदि ने गांधी पॉलिटेक्निक में यज्ञ कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके कार्यों का गुणगान कर उन्हें महान समाज सुधारक बताया।
पूज्य वीतराग शिक्षा ऋषि, तीन सदी के युग दृष्टा, शुकतीर्थ के उद्धारक, पद्मश्री व पद्मभूषण से अलंकृत, स्वामी कल्याण देव जी की 22 वी पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी तपोस्थली गांधी पाॅलीटेक्निक, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर परिसर स्थित उनकी प्रतिमा के सम्मुख यज्ञ पूजन कर उनकी प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये तथा छोटी सी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर स्वामी जी द्वारा शिक्षा व समाजिक के क्षेत्र में किए गए कार्यों का गुणगान किया। इस अवसर पर आंदोलनकारी मास्टर विजय सिंह ने कहा कि स्वामी कल्याण देव जी एक संत के साथ-साथ बड़े समाज सुधारक थे। शिक्षा व सामाजिक कार्य करने की स्वामी जी को दिव्य शक्ति प्राप्त थी। वे बहुत ही गरीब घर के थे, उनके फटे कपड़े थे कोई बैंक बैलेंस नही था शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने 300 स्कूल स्थापित किये जिनमे हाई स्कूल, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, महिला कॉलेज, पॉलिटेक्निक व मेडिकल कॉलेज तथा तकनीकी स्कूल आदि समाज उत्थान के लिए स्थापित किया जिसमें गरीब अमीर के बच्चे सरकारी फीस देकर पढ़ रहे हैं। स्वामी जी का मानना था कि शिक्षा से ही देश व समाज को उन्नत बनाया जा सकता है शिक्षा के अलावा उन्होंने बहुत समाज सुधार के कार्य किये, जहां आज लोगों ने शिक्षण संस्थाओं को आमदनी का साधन बना कर लूट मचा रखी है। वहीं स्वामी कल्याण देव जी की शिक्षण संस्थाओं में स्वामी जी के उत्तराधिकारी स्वामी स्वामी ओमानंद जी महाराज ने सभी शिक्षण संस्थाओ को आमदनी का साधन नहीं बनने दिया। गरीब अमीर छात्रों से सरकारी मानकों के अनुरूप ही फीस ली जाती है। राजेंद्र पुंडीर ने कहा स्वामी कल्याण देव जी के बाद स्वामी ओमानंद जी महाराज ने 22 स्कूल स्थापित कर गुरु शिष्य की परंपराओं को चार चांद लगाए। सतीश शर्मा ने कहा कि लोगों के तीन संतान अवश्य होनी चाहिए एक बॉर्डर पर देश की रक्षा करें दूसरा संत बने तथा तीसरा घर संभाले। चमन लाल ने कहा कि स्वामी जी ने शिक्षा के साथ-साथ रोजगार भी दिया। कार्यक्रम में चमन लाल, राजेंद्र पुंडीर, डॉ सुभाष शर्मा, मनोज सिखेड़ा,अनुज कुमार, डॉक्टर नरेंद्र पाठक, बबीता रानी, डॉ अभिषेक चौधरी, नीरज कुमार,आरके मेधा, मनोज कुमार, अवधेश कुमार, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र सैनी, बसंत गोयल, क्रष कौशिक मनोज कुमार गर्ग आदि बहुत लोगो ने भाग लिया।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal