शहर में डिजीटल निगरानी को मजबूत बनाएंगी मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक के जरिए और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद बड़ा कदम उठाने जा रही है। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के सभी 55 वार्डों को सीसीटीवी नेटवर्क से जोड़ने और एक अत्याधुनिक सर्वर रूम स्थापित करने के लिए करीब 3.64 करोड़ रुपये की लागत वाली योजना को हरी झंड़ी दी है, इस पर 18 जुलाई को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में चर्चा होगी। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों की चौबीसों घंटे डिजिटल निगरानी संभव हो सकेगी, जिससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।
नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में शहरी विकास की इबारत लिखने के लिए पालिका प्रशासन तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास विजन को ध्यान में रखते हुए सबका साथ, सबका विकास और सभी का विश्वास को चरितार्थ करने के लिए पालिका प्रशासन ने सभी 55 वार्डों के चहुंमुखी विकास के लिए कार्ययोजना बनाई है। इसको पालिका बोर्ड में पारित कराने के लिए मीनाक्षी स्वरूप 18 जुलाई को टाउनहाल सभाकक्ष में बोर्ड मीटिंग करने जा रही है। इसके लिए करीब 150 करोड़ रुपये की लागत वाले 156 प्रस्ताव का एजेंडा जारी किया जा चुका है। इसमें पेयजलापूर्ति, पथ प्रकाश, सड़क, नाली-नाले का निर्माण, सौन्दर्यकरण के साथ ही डिजिटल निगरानी के लिए भी कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं। पालिका के कर्मचारियों के हितों को भी ध्यान में रखते हुए उनको महंगाई भत्ता, गरम वर्दी और चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए भुगतान की स्वीकृति भी पालिका देने जा रही है।
नगरपालिका परिषद् के ईओ पवन कुमार ने बताया कि पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में 18 जुलाई को बोर्ड मीटिंग होने जा रही है, इसमें कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत भी काफी कार्य शामिल किये गये हैं, साथ ही शहरी विकास और सौन्दर्यकरण पर फोकस किया गया है। इसमें सबसे बड़ा प्रस्ताव पूरे शहर को नियमित डिजिटल निगरानी की व्यवस्था देने वाला है। शहर के सभी 55 वार्डों को डिजिटल सुरक्षा प्रदान करने के लिए पालिका प्रशासन सीसीटीवी नेटवर्किंग का पूरा ताना-बाना तय कर चुका है। पालिका दो हिस्से में यह कार्य कराने जा रही है। राज्य वित्त के अन्तर्गत प्राप्त निधि से 55 वार्डों में सीसीटीवी नेटवर्किंग और सर्वर रूम स्थापित करने का कार्य प्रस्तावित किया गया है। इस पर सदन में चर्चा के बाद अगला निर्णय होगा।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि शहरी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन पालिका सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र को डिजिटल सुरक्षा प्रदान करने के लिए कदम उठाने जा रही है। इसके लिए आगामी दिनों में हम बोर्ड मीटिंग में मंथन के लिए प्रस्ताव लाए हैं। इसमें सीसीटीवी नेटवर्किंग के लिए प्रस्तावित कार्य को दो हिस्से में विभाजित किया है, पहले प्रस्ताव में 35 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य होगा, इसके लिए 01 करोड़ 99 लाख 26 हजार 482 रुपये का व्यय अनुमान बना है तो दूसरे प्रस्ताव में 20 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे और सर्वर रूम स्थापित करने का कार्य होगा, जिस पर पालिका 01 करोड़ 64 लाख 96 हजार 150 रुपये खर्च करने की तैयारी कर चुकी है। सदन की मंजूरी मिली तो जल्द ही पूरा शहर 24 घंटे डिजिटल सुरक्षा से आच्छादित होगा।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal