हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया गुरूकुल कांगड़ी विवि में शौचालय का लोकार्पण

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरूकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम स्थित शौचालय के सौंदर्यकरण के पश्चात मेयर किरण जैसल एवं विवि के कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमालंकार ने शौचालय का लोकार्पण किया। शौचालय का लोकार्पण विधायक आदेश चौहान एवं क्षेत्र के पार्षद नागेंद्र सिंह राणा के प्रस्ताव पर किया गया है। कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमालंकार ने कहा कि पार्षद नागेन्द्र राणा सरल, सहज एवं प्रेरक छवि के साथ सामान्य जनमानस के स्वास्थ्य, सुविधाओं एवं समस्याओं के निवारण के प्रति कृत संकल्पित रहते है। ऐसे चरित्रवान जनसेवक अपेक्षाकृत कम देखने को मिलते है। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण एवं नवीनीकरण केवल स्वच्छता अभियान का हिस्सा नहीं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य और सुविधा से भी जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि दयानंद स्टेडियम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में खिलाड़ी, विद्यार्थी, मॉर्निंग वॉक करने वाले नागरिक तथा विभिन्न खेल एवं सामाजिक आयोजनों में शामिल होने के लिए लोग पहुंचते हैं। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह नवीनीकृत शौचालय सभी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार सार्वजनिक सुविधाओं के विकास, सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में भी नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। मेयर ने अधिकारियों को शौचालय की नियमित साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरंतर ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। पार्षद नागेन्द्र राणा ने कहा कि विधायक आदेश चौहान तथा मेयर किरण जैसल के सहयोग से ही वे जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। प्रो.सत्यदेव निगमालंकार ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर मेयर का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो.नवनीत, प्रभारी डा.अजय मलिक, डा.कपिल मिश्रा, डा.अनुज कुमार, डा.प्रणवीर सिंह, जनसम्पर्क अधिकारी डा.शिवकुमार चौहान, डा.अजेन्द्र कुमार, डा.संदीप कुमार, सुनील कुमार, अश्वनी कुमार, चरणजीत सिंह, कुलभूषण शर्मा, कुलदीप रतूडी, सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, कुलदीप कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal