पालिका कर्मचारियों की बन गई बात, काम बंद हड़ताल स्थगित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका सभागार में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के पदाधिकारी और कर्मचारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन के अध्यक्ष बृजमोहन एवं महामंत्री विकास शर्मा द्वारा समस्त पालिका कर्मचारियों को अवगत कराया कि संगठन द्वारा पालिका प्रशासन को दिये मांग-पत्र के विषय में पालिकाध्यक्ष द्वारा अपने कैम्प कार्यालय में वार्ता हेतु आमन्त्रित किया गया था तथा पालिकाध्यक्ष द्वारा समस्त (06) बिन्दुओं पर अपनी सहमति प्रदान कर दी गई है तथा निकट समय में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पालिका द्वारा की जानी वाली अधिकांश व्यवस्थाओं एवं पालिका कर्मचारियों के काम के प्रति दायित्वों के निर्वहन को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 13 जुलाई को आहूत कलम बन्द जैसे विरोध प्रदर्शन को स्थगित किये जाने का निर्णय लिया गया है तथा इस संबंध में जानकारी साझा करने हेतु बैठक आहूत की है। संगठन के अध्यक्ष बृजमोहन एवं महामंत्री विकास शर्मा ने बताया कि पालिका चेयरपर्सन द्वारा कर्मचारियों की चिकित्सा प्रति पूर्ति के भुगतान के विषय में संगठन के अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा अवगत कराये जाने पर कर्मचारी की आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत निर्णय ले लिया
जाएगा। पालिका के कार्यरत समूह ‘घ’ के कर्मचारियों का स्थानान्तरण उचित स्तर से नियमानुसार किये जाएंगे। पालिका में कार्यरत समूह ‘ग’ के कर्मचारियों का में किसी कर्मचारी की शिकायत आए जाने की स्थिति में स्थानान्तरण से पूर्व कर्मचारी को अपना पक्ष रखे जाने का उचित अवसर प्रदान किया जाएगा। इसरार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के भविष्य निधि से अवैध रूप से निकाली गई धनराशि को वापस कर्मचारी के खाते में जमा कराये जाने की कार्यवाही तत्काल प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने के आदेश अधिकारियों को दे दिये गये हैं। पालिका प्रशासन द्वारा सभी कर्मचारियों का आई०डी कार्ड जारी कराये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। पालिका में आउटसोर्सिंग माध्यम से कार्य कर रहे कम्प्यूटर ऑपरेटर के वेतन का भुगतान शासन द्वारा समय-समय पर जारी शासनादेशों के अनुरूप किया जाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में मण्डलाध्यक्ष मौ० सालिम (मण्डलाध्यक्ष) मोहन वेद (मण्डल प्रभारी) अरविन्द कुमार (जिलाध्यक्ष), प्रवीण कुमार लिपिक (संरक्षक), दुष्यंत कुमार (संरक्षक), विवेक कुमार लिपिक (उपाध्यक्ष, गगन महेन्द्रा लिपिक (उप महामंत्री), नितिन कुमार लिपिक (उप महामंत्री), मनीष कुमार बी०सी० (उप महामंत्री), आकाशदीप लिपिक (प्रचार मंत्री), संजीव कुमार, बी०सी० (प्रधार मंत्री) सुनील गर्ग, लिपिक (संगठन मंत्री) मनोज बालियान, लिपिक (संगठन मंत्री) अभिषेक कुमार, लिपिक (संगठन मंत्री) धर्म सिंह, मी०रीडर (उप संगठन मंत्री) दीपक शर्मा, बी०सी (उप संगठन मंत्री) वसीम, बी०सी० (उप संगठन मंत्री) गोपी वर्मा लिपिक, संतोष, लिपिक रूचि शर्मा, पिकीं, इकवाल, रईस आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। समस्त उपस्थित कर्मचारियों द्वारा संगठन के अध्यक्ष बृजमोहन एवं महामंत्री विकास शर्मा का धन्यवाद दिया तथा पालिकाध्यक्ष मिनाक्षी स्वरूप द्वारा कर्मचारी हित में कर्मचारियों के समस्याओं के निदान हेतु आभार व्यक्त करते हुए कावड के समय में पालिका द्वारा दिये जाने समस्त दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ निर्वहन करने का विश्वास प्रेषित किया गया।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal