मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष (पूर्व सांसद राज्य सभा) व कुल्लाधिपति हरित यूनिवर्सिटी का मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में निजी कार्यक्रम में आगमन पर मुजफ्फरनगर मेरठ रोड पर मूलचंद रिसोर्ट में संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर देश में संगठन को मजबूत करने पर व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वाजपेई द्वारा 19 जुलाई 2026 से फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में अटल संकल्प पद यात्रा हरिद्वार उत्तराखंड तक निकलने व 3 अगस्त से 10 अगस्त तक मुजफ्फरनगर में विशाल कावड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके संबंध में चर्चा की गई एवं संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से संजय अरोड़ा, सरिता शर्मा अरोड़ा, प्रवीण जैन, संदीप अरोड़ा, श्याम वर्मा, नितिन गोयल, लवी गोयल, सचिन सिंह मीरापुर आदि उपस्थित रहे।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।





