मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई पहचान- कपिल देव

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुज़फ्फरनगर सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शेरनगर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर परिसर में पर्यटन विकास योजना के अंतर्गत लगभग ₹69 लाख की लागत से निर्मित होने वाले बहुउद्देशीय हॉल का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ तीर्थ स्थलों पर आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा धार्मिक पर्यटन को नई गति प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों, सत्संग एवं जनहित के विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि आगामी पवित्र श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान यह भवन शिवभक्त कांवड़ियों के विश्राम, सेवा, चिकित्सा सहायता, जलपान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय प्रशासन को भी व्यवस्थाओं के संचालन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बना रही है। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा तथा धार्मिक पर्यटन को नई पहचान प्राप्त होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संत-महात्माओं एवं गणमान्य नागरिकों ने इस विकास कार्य के लिए प्रदेश सरकार एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं, ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं के आत्मीय स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि जनसेवा एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal